{"_id":"5a1af3304f1c1b68678be39a","slug":"31511715632-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण रात को पानी भरने को मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण रात को पानी भरने को मजबूर
Updated Sun, 26 Nov 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालीचौकी (मंडी)। जिले के दुर्गम क्षेत्र स्नो बाउंड एरिया बालीचौकी क्षेत्र के गाड़ागुसैणी की ग्राम पंचायत थाचाधार के लगभग आधा दर्जन गांवों के लोग रात को पानी भरने को विवश हैं। कारण है यहां पर विभाग द्वारा पर्याप्त और समय पर पेयजल सप्लाई न दिया जाना है। पानी की सप्लाई बेहद कम आने से लोग पानी भरने के लिए बारी लगने के इंतजार में अकसर उलझते रहते हैं।
सर्दियों के मौसम और बर्फबारी के दिनों में थाचाधार के लोगों को पानी के लिए चार किलोमीटर दूर तक पैदल जाना पड़ता है। इस गांव में करीब चार से पांच फीट तक बर्फबारी होती है। इसके चलते लोगो को बर्फ में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
स्थानीय लोगों रोशन लाल, ललित भारद्वाज, सोनू पालसरा, तिलक राज, डिंपल ठाकुर ने कहा कि गांव में नेता महज वोट मांगने के लिए पहुंचते हैं। लोगों का कहना है कि दिन में सिर्फ एक दफा आधा घंटा पानी आता है। एक नल में दस-दस परिवार लाइन में पानी भरने के लिए लगते हैं। कई दफा रात के समय पानी की सप्लाई आती है। लोगों ने विभाग को चेताया है कि यदि विभाग ने जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया तो उन्हें आंदोलन का रास्ता अख्तियार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
आईपीएच विभाग के कनिष्ठ अभियंता महेंद्र कुमार ने कहा कि नियमित रूप से पानी की सप्लाई दी जा रही है। यदि फिर भी गांव में पेयजल किल्लत है तो इसकी जांच की जाएगी।