फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   30 deaths so far in rain, loss of Rs 159.99 crore

Mandi News: बरसात में अब तक 30 की मौत, 159.99 करोड़ का नुकसान

Sun, 11 Aug 2024 07:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sun, 11 Aug 2024 07:08 PM IST
विज्ञापन
30 deaths so far in rain, loss of Rs 159.99 crore
जिले में कच्चे और पक्के 73 घरों को नुकसान, बादल फटने और सड़क हादसोंं में 18 की गई जान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। मानसून सीजन में अब तक 30 लोगों की मौत और 159.99 करोड़ रुपये का नुकसान प्रशासन को हुआ है। मृतकों में 9 की मौत सड़क हादसों में, 6 की ऊंचाई से गिरने, 3 की डूबने, 9 की बादल फटने, 2 की पीलिया और 1 की सांप के काटने से हुई है।
23 लोग जिले में आपदा की घटनाओं से जख्मी हुए हैं। इनमें 17 नाबालिग और 6 अन्य शामिल हैं। एक व्यक्ति अभी भी लापता है। 17 मवेशियों की मौत भी हुई है। 92 गोशालाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं। इस अवधि के दौरान कच्चे और पक्के 73 घरों को भी नुकसान पहुंचा है। इनमें 72 बारिश की वजह से क्षतिग्रस्त हुए हैं। सबसे ज्यादा नुकसान लोक निर्माण विभाग को 97.97 करोड़ रुपये का हुआ है। इनके तहत मंडी डिवीजन को 40.24 करोड़, धर्मपुर मंडल को 17.83 करोड़ और जोगिंद्रनगर मंडल को 39.90 करोड़ का नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

विद्युत बोर्ड मंडी को 1.5 करोड़ रुपये का नुकसान झेलना पड़ा है। जल शक्ति विभाग के 2 डिवीजनों धर्मपुर में 27.60 करोड़ और सुंदरनगर में 29.28 करोड़ को मिलाकर कुल 56.88 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। शिक्षा विभाग को 1.43 करोड़, कृषि विभाग को 76.28 लाख, हार्टिकल्चर विभाग को 8.83 लाख और मत्स्य विभाग को 4.40 करोड़ रूपये का नुकसान हुआ है। पिछले 24 घंटों के दौरान मंडी सदर, जोगिंद्रनगर, पधर और करसोग में 4 कच्चे और पक्के घरों तथा दो गोशालाओं को नुकसान पहुंचा है। 5.75 लाख रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है। वहीं, मंडी और धर्मपुर में पीडब्ल्यूडी को 3.85 करोड़ का नुकसान हुआ है। उधर, नुकसान को लेकर नगर निगम मंडी ने अभी तक अपने क्षेत्र में नुकसान का आकलन नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिले में 43 सड़कें बंद, 96 ट्रांसफार्मर खराब
जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान हुई बारिश से 43 सड़कें बंद हो गई हैं। इनमें 42 ग्रामीण सड़कें हैं। मंडी सदर में 2, पधर में 7, सुंदरनगर में 2, नेरचौक में 1, सिराज में 6, थलोट में 2, सरकाघाट में 4, जोगिंद्रनगर में 2 और धर्मपुर में 17 सड़कें बाधित हुई हैं। सड़कों को खोलने के लिए 40 जेसीबी युद्धस्तर पर काम में जुटी हुई हैं। उधर, एनएच-21 मंडी-कुल्लू हाईवे पर 9 मील, कैंचीमोड़, जोगनी मोड और खोतीनाला में वन वे ट्रैफिक किया गया है। एनएच-70 धर्मपुर वाया कोटली हाईवे कुमहारड़ा तक एलएमवी वाहनों के लिए खुल गया है। जिले में 96 ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।


अभी तक नहीं हुआ पूरा बारिश का कोटा
मानसून सीजन में अभी तक बारिश का कोटा पूरा नहीं हो पाया है। सामान्य बारिश 722.4 मिली मीटर के मुकाबले अभी तक 713.5 मिली मीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है जो माइनस 1 फीसदी कम है। उधर, शनिवार रात से जारी हल्की बारिश रविवार दोपहर तक जारी रही। इससे बाजार भी सूने पड़े रहे। मौसम विभाग ने 17 अगस्त तक बारिश की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed