फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   288 positive including 3 doctors in mandi

संक्रमण से दो लोगों की मौत सहित 288 संक्रमण की चपेट में

Thu, 27 Jan 2022 10:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
288 positive including 3 doctors in mandi
मंडी। जिले में कोरोना संक्रमण से दो लोगों की मौत हो गई जबकि 288 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। 38 वर्षीय अंबला गलू, बलद्वाड़ा के युवक की होम आइसोलेशन में वीरवार सुबह मौत हुई। युवक का वैक्सीनेशन नहीं हुआ था। सरकाघाट के मसेरन के 38 वर्षीय युवक का कोविड अस्पताल में वीरवार को निधन हो गया।
विज्ञापन

युवक को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी थीं। स्वास्थ्य विभाग ने वीरवार को जिलेभर के अस्पतालों में 1388 सैंपलों की जांच की। इसमें रैट के 1213 सैंपल और आरटीपीसीआर के 175 सैंपल की जांच में 288 सैंपल पॉजिटिव पाए गए।
विज्ञापन

इसमें जिले की तीन डॉक्टर, 17 बच्चों समेत 288 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा निजी शिक्षण संस्थानों के दर्जनों प्रशिक्षु और कर्मचारी कोरोना की चपेट में आए हैं। सभी मरीजों को होम आइसोलेट कर दिया गया है और कोरोना प्रोटोकॉल के तहत कार्रवाई की जा रही है। सदर से 62, सरकाघाट से 33, जोगिंद्रनगर 9, धर्मपुर 35, सराज छह, कुल्लू सात, करसोग 33, बल्ह 31, सुंदरनगर 33, पधर 11, बालीचौकी चार, गोहर 17, बिलासपुर एक, धर्मशाला दो, हमीरपुर एक, ऊना दो और किन्नौर से एक मामला सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. देवेंद्र शर्मा ने जिलावासियों से आग्रह किया है कि लोग कोरोना नियमों का पूरी ईमानदारी के साथ पालन करें, ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed