फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   27 teams reached the finals of Devlu Drama and Musical Instruments Competition

Mandi News: देवलू नाटी और वाद्य यंत्र प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचे 27 दल

Thu, 14 Mar 2024 12:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 14 Mar 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
27 teams reached the finals of Devlu Drama and Musical Instruments Competition
मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य पर कॉलेज मैदान में भाषा विभाग, जिला प्रशासन के सहयोग से देवलू नाटी और वाद्य यंत्र प्रतियोगिता करवाई गई। देवलू नाटी प्रतियोगिता के फाइनल में छह टीमें और देवलू वाद्य यंत्र स्पर्धा में 21 दलों ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है। प्रतियोगिता के लिए 130 दलों ने अपना पंजीकरण करवाया था।
विज्ञापन

वल्लभ महाविद्यालय परिसर में आयोजित प्रतियोगिता में बुधवार को 120 दलों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी मंडी ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करते हुए देवलुओं को प्रोत्साहित किया। जिला भाषा अधिकारी प्रोमिला ने बताया कि 11 और 13 मार्च को हुए कड़े मुकाबले में से छह दल नाटी प्रतियोगिता में और 20 दल वाद्य यंत्र प्रतियोगिता में होने वाले फाइनल मुकाबले के लिए चयनित किए गए। निर्णायक की भूमिका में सेवानिवृत्त प्रोफेसर संगीत डॉ. यादवेंद्र, स्टेट अवार्डी एवं सेवानिवृत्त केंद्रीय मुख्य शिक्षक दलीप सिंह और कथक नृत्य के प्रवक्ता दिनेश गुप्ता रहे।
विज्ञापन

देवलू नाटी में यह हुए चयनित



देवलू नाटी के फाइनल में श्री देव चुंजवाला बालीचौकी, देव ढ़गांडु, देव सुहड़ा का गहरी सुहड़ा, बांस का मारकंडे बालीचौकी, देव सरौली मारकंडे बालीचौकी, देव कश्यपी दैत बालीचौकी के दल हुनर दिखाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाद्य यंत्र प्रतियोगता को चयनित दल
वाद्य यंत्र प्रतियोगिता में चयनित दलों में श्री देव छमाहूं खणी बालीचौकी, श्री देव खुडीजल छतरी, श्री देव विष्णु मतलोडा सिराज, श्री देव आदिबह्मा टिहरी, श्री देव पाइंदल डोलरा द्रंग, श्री देव मार्कंडा औट, श्री देव तुंगासी तुंगासीधार, श्री देव शैट्टीनाग डाहर बालीचौकी, श्री देव चुंजवाला बालीचौकी शामिल हैं। इसके अलावा श्री देव छमाहूं बालीचौकी, श्री पुंडरीक ऋषि पंजाई बालीचौकी, देव हुरंग नारायण चौहार घाटी, देव सुहड़ा का गहरी सुहड़ा, देवी धारा की नागिन बढार, देव डगांडू घाटीहाड़, सारटी बालीचौकी, श्री देव भरयाडू शेगली बालीचाैकी का भी चयन हुआ है। वहीं देव अजय पाल कासला द्रंग, देव वाला कामेश्वर मौवीसेरी, कोयला भगवती राजगढ़ बल्ह, देवी चतुर्भुजा पाली, श्रीदेव विट्ठू नारायण थाची भी चयनित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed