{"_id":"6a69ef20936cca2e310ed9db","slug":"266-grams-of-charas-seized-from-a-car-three-arrested-including-a-young-woman-from-punjab-mandi-news-c-90-1-mnd1021-206935-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: कार से 266 ग्राम चरस बरामद, पंजाब की युवती समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: कार से 266 ग्राम चरस बरामद, पंजाब की युवती समेत तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
कुल्लू से चरस खरीदकर लौट रहे थे आरोपी
सुंदरनगर पुलिस की नाकाबंदी में पकड़े गए
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। पुलिस ने पुंघ फोरलेन पर नाकाबंदी के दौरान एक कार से 266 ग्राम चरस बरामद कर पंजाब की एक युवती समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार बुधवार को नियमित नाकाबंदी के दौरान पुंघ फोरलेन पर एक कार की तलाशी लेने पर 266 ग्राम चरस बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जितेंद्र सिंह निवासी गोविंदगढ़, जिला मोहाली (पंजाब), सीमा वर्मा निवासी कुंभरा, तहसील एसएएस नगर, जिला मोहाली (पंजाब) तथा मोहम्मद मोनिस निवासी दरिया, यूटी चंडीगढ़ के रूप में हुई है।
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी पंजाब से घूमने के लिए कुल्लू आए थे और वहीं से चरस खरीदकर लौट रहे थे। इसी दौरान सुंदरनगर पुलिस की नाकाबंदी में वे पकड़े गए। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि जांच जारी है।