फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   24 free stalls set up at Deepawali Mandav Him Ira Livelihood Fair

Mandi News: दीपावली मांडव हिम ईरा आजीविका मेला में लगाए 24 निशुल्क स्टॉल

Thu, 16 Oct 2025 06:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 16 Oct 2025 06:27 AM IST
विज्ञापन
24 free stalls set up at Deepawali Mandav Him Ira Livelihood Fair
मंडी इंदिरा मार्केट की छत पर आयेाजित दीपावली मांडव हिम ईरा आजीविका मेला के शुभारंभ पर  हस्त निर
मंडी। आपदा प्रभावित परिवारों की सहायता और आजीविका समर्थन के उद्देश्य से दीपावली मांडव हिम ईरा आजीविका मेला का शुभारंभ बुधवार को उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने इंदिरा मार्केट मंडी में रिबन काटकर किया। यह मेला 19 अक्तूबर तक चलेगा।
विज्ञापन

यह आयोजन आपदा प्रभावित परिवारों की आर्थिक पुनर्बहाली और आत्मनिर्भरता की दिशा में जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल है। मेले का उद्घाटन करने के बाद उपायुक्त ने सभी स्टॉलों का अवलोकन किया और स्वयं सहायता समूहों व कारीगरों द्वारा निर्मित उत्पादों की जानकारी ली। मेले में कुल 24 निशुल्क स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें हैंडलूम उत्पाद, मिट्टी के दीये, पाइन नीडल उत्पाद, सीरा, बड़ियां, घी, शहद, स्थानीय व्यंजन, मिलेट उत्पाद और दीपावली विशेष मिष्ठान जैसे कोदरे के लड्डू व नारियल बर्फी प्रमुख आकर्षण हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि इस मेले का मुख्य उद्देश्य उन परिवारों को सहयोग देना है, जिनकी आजीविका हालिया प्राकृतिक आपदा के दौरान प्रभावित हुई है। यह आयोजन राष्ट्रीय आजीविका मिशन और राज्य आजीविका मिशन के तहत किया जा रहा है, जिसमें जिले के 14 विकास खंडों के स्वयं सहायता समूहों और भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की सक्रिय भागीदारी है। यह मेला केवल खरीदारी का अवसर नहीं बल्कि संवेदना, सहयोग और आत्मनिर्भरता का उत्सव है। इस अवसर पर उपायुक्त ने भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी मंडी के माध्यम से आए दिव्यांगजन सिद्धू राम, चिराग भारद्वाज, भावना देवी, शांति देवी और नर्वदा देवी को व्हील चेयर भेंट की। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह, एडीएम डॉ. मदन कुमार, जिला विकास अधिकारी (ग्रामीण विकास) गोपी चंद पाठक व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed