फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   238 players will show their talent in long race, javelin and long put.

Mandi News: 238 खिलाड़ी लंबी दौड़, जैवलिन और लांगपुट में दिखाएंगे प्रतिभा

Mon, 04 Nov 2024 05:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 04 Nov 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
238 players will show their talent in long race, javelin and long put.
जोगिंद्रनगर में एथलेटिक खेलों के शुभारंभ पर मार्चपास्ट में हिस्सा लेते जिलेभर के खिलाड़ी। संवाद
जोगिंद्रनगर में शुरू हुआ जिला स्तरीय अंडर-19 बाल और कन्या एथलेटिक खेलों का महाकुंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जिला स्तरीय अंडर-19 बाल और कन्या एथलेटिक खेलों का महाकुंभ जोगिंद्रनगर में रविवार को शुरू हो गया है। इसमें 238 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। खेल महाकुंभ में 100, 200, 400, 800, 1500, 300 मीटर लंबी दौड़ के अलावा शॉटपुट, लांग जंप, डिस्कस थ्रो, जेवलिन, हाई जंप के साथ रिले दौड़ को भी शामिल किया गया है।
रविवार को जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रदेश कांग्रेस सचिव जीवन ठाकुर ने किया। इस दौरान धर्मपुर, सरकाघाट, मंडी, बल्ह, भगरोटू, हटगढ़, रती, संधोल, पधर, उरला, झटींगरी के साथ जोगिंद्रनगर उपमंडल की राजकीय बाल और कन्या पाठशाला, मटरू, सैंथल, हराबाग, बस्सी, गुम्मा, गलू, भराडू, नौहली, चौंतड़ा और निजी स्कूल दयानंद भारतीय पब्लिक स्कूल जोगिंद्रनगर, वैदिक पब्लिक स्कूल के साथ लगभग 38 स्कूलों के खिलाड़ियों ने शानदार मार्चपास्ट निकाला।
विज्ञापन

जिला स्तरीय एथलेटिक खेलों के मुख्य आयोजक एवं राजकीय कन्या पाठशाला जोगिंद्रनगर के प्रधानाचार्य डॉ. सुनील ठाकुर ने बताया कि जिलेभर के लगभग 38 स्कूलों के कुल 238 खिलाड़ियों में से 168 बाल और 70 कन्या खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। बताया कि खिलाड़ियों के ठहरने, भोजन के अलावा एथलेटिक खेलों के लिए भी आयोजक समिति ने यथासंभव प्रबंध कर रखे हैं। बताया कि पांच नवंबर तक चलने वाली जिला स्तरीय खेलों का समापन मंडी जिला के उच्च शिक्षा उपनिदेशक सुशील शर्मा करेंगे। उन्होंने प्रतिभागी खिलाड़ियों को खेल खेल की भावना से खेलने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ पर पहुंचे प्रदेश कांग्रेस सचिव जीवन ठाकुर ने खेल क्षेत्र में हो रही प्रगति के बारे में अवगत करवाया। खेल प्रशिक्षक उमेश कुमार ने बताया कि तीन दिवसीय जिला स्तरीय एथलेटिक खेलों में रोचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।

जोगिंद्रनगर में एथलेटिक खेलों के शुभारंभ पर मार्चपास्ट में हिस्सा लेते जिलेभर के खिलाड़ी। संवाद

जोगिंद्रनगर में एथलेटिक खेलों के शुभारंभ पर मार्चपास्ट में हिस्सा लेते जिलेभर के खिलाड़ी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed