{"_id":"5c8000c4bdec22145054451f","slug":"21551892676-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थुनाग में खुलेगा राज्य स्तरीय रेशम बीज केंद्र, 3.5 करोड से होगा रेशम केंद्र का निर्माण: सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थुनाग में खुलेगा राज्य स्तरीय रेशम बीज केंद्र, 3.5 करोड से होगा रेशम केंद्र का निर्माण: सीएम
विज्ञापन
गोहर (थुनाग)। लोकसभा चुनावों से पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने गृह विधानसभा क्षेत्र सराज के थुनाग में प्रदेश स्तरीय रेशम कीट उत्पादन केंद्र खोलने की घोषणा की।
उन्होंने कहा कि 3.50 करोड़ रुपये की लागत से इस रेशम कीट उत्पादन केंद्र का निर्माण होगा। इससे क्षेत्र के स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के द्वार खुलेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने लंबाथाच में ब्रिक्स परियोजना के तहत बनने वाली प्रदेश की पहली पेयजल योजना का शिलान्यास किया। सीएम ने बताया कि इस परियोजना के बनने से 33 पंचायतें लाभान्वित होंगी। सीएम ने जंजहैली विकास खंड के तहत सुनाह-बठाड़ प्रवास सिंचाई योजना तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुनाह के लिए अतिरिक्त भवन निर्माण का शिलान्यास भी किया। सीएम जयराम ने आजीविका केंद्र बिजाही का शिलान्यास तथा बाखली खड्ड पर नवनिर्मित पुल जनता को समर्पित किया। इस मौके पर सीएम का लंबाथाच और थुनाग में स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया। सीएम के साथ आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह और मंडी लोकसभा के सांसद राम स्वरूप शर्मा भी उपस्थित रहे। सीएम ने कहा कि सराज का विकास पहले भी किया है और आगे भी कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
......
अपने गांव तांदी पहुंचे सीएम, शादी समारोह में लिया हिस्सा
इससे पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने पूर्व जिला परिषद सदस्य दीवान ठाकुर की पुत्री और अपने गांव तांदी में आयोजित शादी समारोह में शिरकत की। इस दौरे में लंबाथाच और थुनाग में दर्जनों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली। इस मौके पर ओएसडी शिशु पाल धर्मा, सराज भाजपा अध्यक्ष शेर सिंह, महामंत्री भीष्म, औद्योगिक निगम के निदेशक पीतांबर ठाकुर, डीसी ऋग्वेद ठाकुर, एसपी गुरदेव चंद समेत अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
000