फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   सरकारी स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की कवायद हांफी

सरकारी स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की कवायद हांफी

Wed, 05 Dec 2018 10:16 PM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
सरकारी स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की कवायद हांफी
परीक्षाएं निकट आने पर आई
विज्ञापन

स्कूलों में सीसीटीवी की याद
शिक्षा विभाग की अफसरशाही पर सवाल, आनन-फानन में दो दिन में मांगा ब्योरा
मार्च से पहले सभी स्कूलों में लगने हैं सीसीटीवी, बिना सीसीटीवी वाले परीक्षा केंद्र होंगे रद्द
अमर उजाला ब्यूूूरो
मंडी। जिला मंडी के सभी स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम विभाग के निर्देशों के बावजूद अफसरशाही की लेटलतीफी के कारण अधर में लटका पड़ा है। अरसे से सीसीटीवी कैमरों की सुध नहीं ली गई, अब परीक्षाएं नजदीक आने लगी हैं तो शिक्षा विभाग को स्कूलों में सीसीटीवी कैमरों की याद आई है और आनन-फानन में उपनिदेशक कार्यालय ने दो दिन के भीतर फंड सहित पूरा ब्योरा भेजने के तुगलकी फरमान जारी कर दिए हैं। इसमें शिक्षा विभाग ने बिना सीसीटीवी कैमरे वाले स्कूलों का ब्योरा मांगा है, ताकि ऐसे स्कूलों की सूची निदेशालय सौंपने के बाद फंड की मांग की जा सके।
गौरतलब है कि ये कैमरे मार्च में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं से पहले स्थापित किए जाएंगे। जिन स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे होंगे, वहां परीक्षाएं नहीं होंगी। ऐसे स्कूलों में परीक्षा केंद्र रद्द कर दिए जाएंगे। विभाग ने सभी उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं में सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने की निर्णय लिया है। इसके लिए स्कूल मुखिया जिम्मेदार होंगे। आदेशों की अवहेलना पर स्कूल मुखियाओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सभी स्कूलों से मांगी गई है रिपोर्ट
उच्च शिक्षा उपनिदेशक अशोक कुमार शर्मा ने कहा कि जिला के सभी प्रधानाचार्यों और मुख्याध्यापकों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जिन स्कूलों में अब तक सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं, संबंधित स्कूल औपचारिकताएं पूर्ण कर उपनिदेशक कार्यालय मंडी को फंड की स्थिति सहित मंजूरी के लिए भेजें। जिन स्कूलों के पास फंड नहीं है, वे सभी स्कूल बजट के लिए औपचारिकताएं पूर्ण कर इस कार्यालय को दो दिनों के भीतर भेजें, ताकि बजट का प्रावधान किया जा सके। ऐसा न करने पर संबंधित स्कूलों में परीक्षा केंद्र रद्द हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed