{"_id":"5b96ae1b867a557ec31fa8d0","slug":"21536601627-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, शहर में जबरन बंद करवाईं दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, शहर में जबरन बंद करवाईं दुकानें
Updated Mon, 10 Sep 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। महंगाई को लेकर कांग्रेस का भारत बंद का असर मंडी शहर में खूब देखने को मिला। सुबह दस से 12 बजे तक अधिकांश बाजार बंद रहे। सिराज के थुनाग, जंजैैहली में बंद का मामूली सा असर दिखा। नेरचौक, सरकाघाट, धर्मपुर, सुंदरनगर, गोहर, करसोग, नगवाईं और पधर में बंद का मिला जुला असर दिखाई दिया। बंद के दौरान जिला मुख्यालय में कांग्रेसियों ने खूब धौंस चलाई। इंदिरा मार्केट, कॉलेज रोड में जबरन दुकानें बंद करवाईं। कारोबारियों और प्रदर्शनकारियों के बीच नोकझोंक भी हुई।
वहीं जिलेभर में निजी बसों के पहिये थमे रहे। 455 निजी बसों के रूट बुरी तरह ठप रहे। हालांकि समस्या से निपटने के लिए 189 सरकारी रूटों के अलावा 20 अतिरिक्त बसें लगाई गईं लेकिन लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सरकारी बसों में मजबूरन ओवरलोडिंग के चलते बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को आने जाने में दिक्कतें हुईं।
शहर में कांग्रेस ने दमदार रैली निकालते हुए महंगाई पर हल्ला बोला और केंद्र सरकार को घेरा। कांग्रेस के हिमाचल सह प्रभारी गुरकीरत सिंह की अगुवाई में प्रदर्शन किया गया। एनएसयूआई, कांग्रेस सेवादल, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन में भाग लिया।
विज्ञापन
...
शहर में यह हालात
शहर का महाजन बाजार, मोती बाजार, चौहटा, स्कूल बाजार, बालकरूपी बाजार पूरी तरह बंद रहे। भूतनाथ, इंदिरा मार्केट, बस स्टैंड, कॉलेज रोड, चंद्रलोक गली आदि बाजार आधे खुले और आधे बंद रहे। शहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार धरना प्रदर्शन किया और पूरे शहर में रैली निकाली गई।
...
बिना अनुमति प्रदर्शन पर होगी कार्रवाई : गुरदेव
एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने कहा कि प्रदर्शन को लेकर पुलिस से मंजूरी नहीं मांगी गई थी। पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। वीडियोग्राफी में शिनाख्त के बाद नाम दर्ज करके कार्रवाई होगी। पुलिस एक्ट में आठ दिन तक सजा का प्रावधान है। कुछ शिकायतें जबरन दुकानें बंद करवाने की भी हैं। इस पर भी कार्रवाई होगी।
अतिरिक्त बसें चलाई : राजेंद्र पाल
अड्डा इंचार्ज मंडी राजेंद्र पाल शर्मा ने बताया कि लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े इसके लिए निगम ने पूरा प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि 189 रूटों के अलावा 20 अतिरिक्त बसें लगाई गईं। डिमांड पर और भी बसें लगाई गईं। इसके अलावा एचआरटीसी की टैक्सियों ने भी लोगों को सेवाएं प्रदान की हैं।
0000