फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   आईपीएच के बेलदार से पेयजल सप्लाई को लेकर उलझा वन निगम का कर्मी

आईपीएच के बेलदार से पेयजल सप्लाई को लेकर उलझा वन निगम का कर्मी

Sun, 17 Jun 2018 10:45 PM IST
Updated Sun, 17 Jun 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
आईपीएच के बेलदार से पेयजल सप्लाई को लेकर उलझा वन निगम का कर्मी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। क्षेत्र में वन निगम में तैनात एक कर्मी पेयजल सप्लाई को लेकर आईपीएच विभाग के बेलदार से उलझ गया। मामले में विभाग के भराडू सेक्शन में तैनात बेलदार ने अपनी सुरक्षा के लिए पुलिस थाना जोगिंद्रनगर से सहयोग मांगा है। पुलिस थाना प्रभारी जोगिंद्रनगर को लिखे पत्र में बेलदार पूर्ण सिंह ने कहा है कि वह गडूही, भैरा, कोठी, पेयजल स्कीम पर कार्यरत है। गर्मियों के इस मौसम में प्राकृतिक स्रोत सूख जाने के कारण अन्य योजना से इन गांव को पेयजल आपूर्ति की जा रही है। गांव के सभी परिवारों को पानी मुहैया करवाया जा रहा है। विभाग के आदेश पर एक-एक घंटा पानी उपलब्ध करवाया जा रहा है। यही जानकारी उसने बागडू में भी लोगों को दी। पूर्ण सिंह ने कहा कि गत 13 जून को वह सुबह अपनी ड्यूटी पर था तथा पाइप लाइन चेक करने जा रहा था। तब वन निगम में तैनात कर्मचारी ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और पीटने का प्रयास किया। उधर, विभाग के कनिष्ठ अभियंता भराडू सेक्शान बलवीर ठाकुर ने बताया कि उनके बेलदार पूर्ण सिंह ने विभाग को इस घटना से अवगत करवाया है तथा इसकी शिकायत पुलिस स्टेशन जोगिंद्रनगर में की गई है। पुलिस थाना जोगिंद्रनगर में तैनात एसआई केहर सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed