{"_id":"5af31c6d4f1c1b66098b8e45","slug":"21525881965-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक कर्मियों ने केंद्रीय कर्मचारियों की तर्क पर मांगा वेज रिवीजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक कर्मियों ने केंद्रीय कर्मचारियों की तर्क पर मांगा वेज रिवीजन
Updated Wed, 09 May 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक कर्मियों ने केंद्रीय कर्मचारियों की तर्ज पर मांगे लाभ
एसबीआई स्टाफ एसोसिएशन के बैनर तले कर्मचारियों ने बुलंद की आवाज
मांगों को लेकर मंडी में कर्मचारियों ने एकत्र होकर की नारेबाजी
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी। एसबीआई स्टाफ एसोसिएशन मंडी के बैनर तले विभिन्न बैंकों के कर्मियों ने मांगों को लेकर मंडल में एकत्र होकर बुधवार को आवाज बुलंद की है। कर्मचारियों ने नारेबाजी कर मांगें जल्द पूरी करने की केंद्र सरकार से मांग उठाई है।
बैंक कर्मियों ने केंद्रीय कर्मचारियों की तर्ज पर वेज रिवीजन की मांग उठाई है। एसोसिएशन के क्षेत्रीय सचिव विक्रम सिंह, सदस्यों दिनेश कुमार, गौरव ने कहा कि कार्य का समय निर्धारित न होने के कारण लगभग हर बैंक में तैनात स्टाफ को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि, पांच कार्य दिवस की सुविधा भी बैंक कर्मियों को नहीं दी जा रही है। एसोसिएशन लंबे अरसे से इन मांगों को उठा रही है। लेकिन, केंद्र सरकार सुनवाई नहीं कर रही है। इसके अलावा कर्मियों ने पेंशन सुविधा की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि लगभग हर मांग को केंद्र सरकार के समक्ष उठाया गया है। लेकिन, अभी तक उपरोक्त मांगों पर कोई सुनवाई नहीं हुई है। जिस कारण उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बैंक कर्मी ईमानदारी से अपने कार्य को कर रहे हैं। लेकिन, पेंशन तक की सुरक्षा कर्मियों को नहीं मिल रही है। जिस कारण उनका भविष्य असुरक्षित है। उन्होंने केंद्र सरकार से जल्द मांगों को पूरा करने की मांग उठाई है।