फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   नलवाड़ में जिला स्तर पर होगा सुकेत कुमार का मुकाबला

नलवाड़ में जिला स्तर पर होगा सुकेत कुमार का मुकाबला

Wed, 07 Mar 2018 10:56 PM IST
Updated Wed, 07 Mar 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
नलवाड़ में जिला स्तर पर होगा सुकेत कुमार का मुकाबला
सुंदरनगर (मंडी)। राज्यस्तरीय नलवाड़ मेले के दौरान 27-28 मार्च को आयोजित की जाने वाली कुश्ती प्रतियोगिता में इस बार सुकेत कुमार का मुकाबला जिला स्तर का होगा। यह निर्णय बुधवार को कुश्ती उपसमिति की बैठक के दौरान लिया गया। बैठक मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं एसडीएम राहुल चौहान की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें उपस्थित लोगों ने कहा कि सुकेत कुमार के मुकाबले में केवल सुंदरनगर के ही पहलवान हिस्सा लेते हैं। सुंदरनगर में पहलवानों के लिए ध्वाल अखाड़ा है जहां पर उन्हें सारा साल कुश्ती के गुर सिखाए जाते हैं। जिस कारण यह पहलवान दूसरों पर भारी रहते हैं और मुकाबले रोचक नहीं हो पाते। ऐसे मेें इसका दर्जा बढ़ाने की आवश्यकता है। अन्य लोगों ने तर्क दिया कि सुकेत कुमार का मुकाबला सुकेत के युवाओं को प्रोत्साहित करने के मकसद से रखा गया था। लेकिन, अब यहां के युवाओं ने देश के अन्य राज्यों में भी अपनी विशेष पहचान बनाई है। ऐसे में इसमें जिला भर के पहलवानों को मौका दिया जाना चाहिए। एसडीएम राहुल चौहान ने उपस्थित सदस्यों के सुझावों पर सहमति जताते हुए सुकेत कुमार के मुकाबले को जिला स्तरीय करवाने के निर्णय पर मोहर लगा दी। 27 और 28 मार्च को होने वाली दो दिवसीय कुश्ती में सुकेत केसरी और सुकेत कुमार के लिए खिताबी जंग होती है। सुकेत कुमार के मुकाबले में 19 वर्ष से कम आयु के युवा हिस्सा लेते हैं। प्रतियोगिता में सुकेत केसरी के विजेता पहलवान को 41 हजार और उप विजेता पहलवान को 31 हजार की राशि व सुकेत कुमार के विजेता पहलवान को 20 हजार और उप विजेता को 15 हजार की राशि इनाम के रूप में प्रदान की जाएगी। निर्णय लिया गया कि इनाम की बड़ी राशि चेक के माध्यम से और छोटी राशियां नकद प्रदान की जाएंगी। एसडीएम राहुल चौहान ने बताया कि नगौण खड्ड में होने वाली कुश्ती प्रतियोगिता के लिए मेला कमेटी की ओर से विशेष स्टेडियम का निर्माण किया गया है। विधायक राकेश जम्वाल ने स्टेडियम पर छत का निर्माण करने का सुझाव दिया है। जिसके लिए शीघ्र ही कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। कुश्ती प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए उपसमिति की कमान मेला अधिकारी एवं तहसीलदार उमेश शर्मा को सौंपी गई है। समिति में सदस्यों को शामिल कर उनकी जिम्मेवारियां सुनिश्चित की जाएंगी। बैठक में तहसीलदार उमेश शर्मा, डीआर चौधरी, नरेश ठाकुर, ज्ञान सिंह, बीएस सेन, अनिल गुलेरिया, सुरेंद्र शर्मा, यूसुफ अंसारी, जसवीर सिंह, लीलाधर शर्मा, भीम सिंह और अदीप सोनी सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed