फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   कृष्णा गौ सदन के संचालन पर उठाए सवाल, हंगामा

कृष्णा गौ सदन के संचालन पर उठाए सवाल, हंगामा

Tue, 23 Jan 2018 10:51 PM IST
Updated Tue, 23 Jan 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
कृष्णा गौ सदन के संचालन पर उठाए सवाल, हंगामा
नेरचौक (मंडी)। बल्हघाटी के कृष्णा गौसदन नेर ढांगू के संचालन को लेकर नेरचौक के नगर पार्षदों और स्थानीय लोगों ने गौ सदन कमेटी पर सवाल उठाए हैं। मंगलवार को नप मंडी के उपाध्यक्ष चेत सिंह ठाकुर, स्योहल के वार्ड सदस्य कृष्ण, किसान सभा के सदस्यों ने गौसदन पहुुंच कर खूब हंगामा किया। इस मौके पर 50 से अधिक लोग मौजूद रहे। उपाध्यक्ष चेत राम ठाकुर ने कृष्णा गौ सदन में कार्य सही ढंग से नहीं हो रहा है। कमेटी पारदर्शिता के साथ कार्य नहीं कर रही है। कमेटी के पदाधिकारियों का लोगों से बर्ताव सही नहीं है। वहीं स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि गउओं की सही ढंग से कमेटी देखभाल नहीं कर रही है। इसमें स्थानीय लोगों को भी शामिल करना चाहिए तथा अधिक से अधिक सदस्य बनाने चाहिए।
विज्ञापन


कमेटी वित्तीय वर्ष के आधार पर करती है कार्य : परमजीत
कृष्णा गौ सदन के अध्यक्ष परमजीत सिंह सेठी ने बताया कि सुबह अचानक 50 से अधिक लोग गौ सदन में आए थे। उन्होंने कहा कि यह लोग गौसदन में नई कमेटी बनाने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कमेटी के वित्तीय वर्ष होने के चलते अभी चुनाव नहीं करवाए जा सकते हैं। कमेटी के खातों का ऑडिट होना होता है। कमेटी के सभी सदस्यों ने सभी सर्वसम्मति से कहा कि फरवरी में लोगों की इच्छा के अनुसार चुनाव करवाए जाएंगे।
विज्ञापन


लोगों की शिकायत सही तरीके से नहीं हो रहा संचालन : उपाध्यक्ष
नेरचौक नगर परिषद के उपाध्यक्ष चेत सिंह ठाकुर ने बताया कि स्थानीय लोगों की शिकायत है कि कमेटी ठीक ढंग से कार्य नहीं कर रही है। अत: लोगों ने यह फैसला लिया है कि 13 फरवरी को सर्वसम्मति से चुनाव किए जाएंगे तथा नई कार्यकारिणी पहली अप्रैल से अपना कार्यभार संभाल लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed