{"_id":"5a5e2aa94f1c1b62268b4aa9","slug":"21516120745-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौहाटा से विक्टोरिया ब्रिज तक वन वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौहाटा से विक्टोरिया ब्रिज तक वन वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू
Updated Tue, 16 Jan 2018 10:22 PM IST
विज्ञापन
विक्टोरिय़ा पुल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी। शहर में अब स्कूल शुरू होने और बंद होने के समय पर चौहाटा बाजार से विक्टोरिया ब्रिज तक ट्रैफिक वन वे रहेगा। सुबह आठ से साढ़े नौ बजे तक और दोपहर बाद ढाई से चार बजे तक उपायुक्त के निर्देशों पर यह व्यवस्था लागू कर दी गई है। इससे इस समय पुरानी मंडी और खलियार से आने वाले वाहन चालकों को बस स्टैंड का दो से तीन किमी का चक्कर काटना पड़ेगा। वन वे व्यवस्था लागू होने से इन दोनों वार्डों के लोगों के साथ ही मंडी-पठानकोट से शहर में दाखिल होने वाले छोटे वाहनों को दो से तीन किमी का अतिरिक्त सफर करना पड़ेगा। वहीं, स्कूल वैन और बसें भी बस स्टैंड होकर ही बाजार में दाखिल होंगी। इसके अलावा खलियार और पुरानी मंडी से बाजार में पहुंचने के लिए ऑटो चालकों को बस स्टैंड का चक्कर काटना होगा। इससे यात्रियों को दो से तीन गुना अतिरिक्त किराया चुकाना होगा। वर्ष 2014 में तत्कालीन उपायुक्त मंडी ने वन वे ट्रैफिक की अधिसूचना जारी की थी। लेकिन, व्यवस्था सही ढंग से लागू नहीं हो सकी थी। इसके बाद अब उपायुक्त आरएम ठाकुर ने इस बाबत पुलिस को निर्देश जारी किए हैं। अब जिला पुलिस ने वन वे ट्रैफिक व्यवस्था को लागू कर दिया है।
विक्टोरिया ब्रिज पर बंदर बने परेशानी का सबब
विक्टोरिया ब्रिज पर वन वे ट्रैफिक के दौरान विक्टोरिया पुल के पार रुकने वाली स्कूल वैन से पैदल पुल से गुजरने वाले स्कूली बच्चों के लिए बंदर परेशानी का सबब बन सकते हैं। विक्टोरिया ब्रिज पर बंदरों के झुंड अक्सर देखे जा सकते हैं। इससे यहां पर बंदरों के हमले का खतरा बना रहता है। वहीं, सीसीटीवी कैमरा भी यहां अरसे से खराब पड़ा हुआ है।
व्यापार मंडल मंडी के प्रधान अशोक कपूर ने कहा कि वन वे ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव को लेकर ऊर्जा मंत्री एवं स्थानीय विधायक अनिल शर्मा से व्यापारियों ने मुलाकात की है। मंत्री अनिल शर्मा ने व्यवस्था में बदलाव को लेकर उपायुक्त को निर्देश देने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि सुबह के समय आठ से साढ़े नौ बजे तक खलियार और पुरानी मंडी के वाहन बस स्टैंड होकर शहर में दाखिल होते हैं तो दोपहर के समय चौहाटा से विक्टोरिया जाने वाले वाहनों को बस स्टैंड, पुरानी मंडी होकर भेजा जाए।
विज्ञापन
वन वे ट्रैफिक व्यवस्था को तुरंत हटाएं : लक्ष्मेेंद्र
मंडी बचाओ संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष लक्ष्मेंद्र सिंह ने मंत्री अनिल शर्मा, जिला प्रशासन मंडी और यातायात पुलिस विभाग से उम्मीद जताई है कि स्थानीय जनता की सुविधा के लिए वैकल्पिक पुल मार्ग बनने तक विक्टोरिया पुल पर से दोपहिया, तिपहिया और छोटे चौपहिया वाहनों की आवाजाही को बहाल करते हुए वन-वे का प्रतिबंध तुरंत हटा दिया जाए। उन्होंने कहा कि सरकारी पाठशालाएं, केंद्रीय विद्यालय, डीएवी स्कूलों में शीतकालीन अवकाश चल रहे हैं। वन वे व्यवस्था लागू होने से सेरी मंच से खलियार का किराया 80-100 रुपये तक चुकता करना पड़ रहा है। जबकि, पहले यह मात्र 30 रुपये था।
व्यवस्था लागू : लखनपाल
डीएसपी हेड क्वार्टर हितेश लखनपाल ने कहा कि उपायुक्त के निदेर्शों पर सुबह आठ से साढ़े नौ बजे तक और दोपहर ढाई से चार बजे तक चौहाटा से विक्टोरिया तक यातायात वन वे रहेगा। यह व्यवस्था लागू कर दी गई है। इसकी अवहेलना पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।