फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   सरकाघाट-धर्मपुर मार्ग पर 3 घंटों तक लगा जाम

सरकाघाट-धर्मपुर मार्ग पर 3 घंटों तक लगा जाम

Tue, 19 Dec 2017 11:00 PM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
सरकाघाट-धर्मपुर मार्ग पर 3 घंटों तक लगा जाम
सरकाघाट (मंडी)। सरकाघाट में जाम लगना हर रोज की समस्या बन गई है। मंगलवार को भी लोगों को इसी समस्या से दो चार होना पड़ा। सरकाघाट-धर्मपुर सुपर हाईवे पर जमसाई में सुबह साढ़े 8 बजे के करीब तीन घंटों तक जाम लगा रहा। इस दौरान सैकड़ों वाहनों की लंबी कतारें दोनों तरफ लग गईं। जानकारी के अनुसार बैजनाथ से चंडीगढ़ जाने वाली सीटीयू की बस सुबह 8:30 बजे इस मार्ग पर नाली में फंस गई और सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। सुबह का समय होने के कारण लोगों को इस दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह के समय अधिकतर लोग सरकारी और निजी कार्यालयों के कर्मचारी होते हैं वहीं, शिक्षण संस्थानों में जाने वाले विद्यार्थियों को भी अपने गंतव्यों तक पहुंचने में करीब तीन घंटों तक जाम खुलने का इंतजार करना पड़ा। इसके चलते लोगों को भारी परेशानी हुई। अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी होने के कारण कई लोगों को कई किलोमीटर की दूरी पैदल ही तय करते हुए देखा गया। अस्पताल जाने वाले रोगियों और वरिष्ठ नागरिकों को अपनी बसों और निजी वाहनों में घंटों तक बैठना पड़ा। यात्रियों में सुरेश कुमार, नरेश कुमार, नानक चंद, हरीराम, मेहर चंद, रोशन लाल, भीमसेन, स्वर्णलता, प्रेम कुमारी, रोशनी, सविता, सावित्री, वंदना, अंजना, ध्यान चंद प्रेमचंद, रामेश्वरी , राधिका, रमेश चंद्र आदि का कहना है कि इस सड़क पर सुबह के समय जाम लगना आम बात हो गई है। इस मार्ग से बाईपास होता तो शायद इस परेशानी का हल हो जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed