फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   दो माह में उखड़ी सड़क की टारिंग की हो जांच

दो माह में उखड़ी सड़क की टारिंग की हो जांच

Sun, 03 Dec 2017 10:16 PM IST
Updated Sun, 03 Dec 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
दो माह में उखड़ी सड़क की टारिंग की हो जांच
धर्मपुर (मंडी)। हिमाचल किसान सभा पंचायत कमेटी डरवाड़ ने दो माह में उखड़ी सज्याओपिपलू से भड्डू चस्वाल सड़क की टारिंग की जांच मांगी है। सभा के शंभू राम, नानक चंद, अमर सिंह, टेक सिंह, बाली राम, हजारी लाल, कैप्टन ओमी, गौरी प्रशाद, जगत सिंह, दामोदर दास, कृष्ण चंद, मनी चंद, रूपलाल विष्ट, राजकुमार, सुरेंद्र पाल, लेखराज, बालम राम, देश राज, परमानंद भाटिया आदि ने बताया कि इस सड़क पर पिछले वर्ष मई माह में ठेकेदार ने टारिंग की थी जो दो माह में ही उखड़ गई थी। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने अधिशाषी अभियंता धर्मपुर को की थी, लेकिन विभाग ने ठेकेदार पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। यह सड़क जगह-जगह से उखड़ गई है, जिस कारण गाड़ियों के आने-जाने में समस्या आ रही है। जिला परिषद सदस्य और किसान सभा के खंड अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने उखड़ी सड़क की जल्द से जल्द मरम्मत करने की मांग विभाग से की है और ठेकेदार पर जुर्माना लगाने की भी मांग की है। उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत उन्होंने भी गत वर्ष विभाग को की थी, लेकिन अभी तक विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की है। भूपेंद्र सिंह ने विभाग को चेतावनी दी है कि वे इस सड़क को जल्द ठीक करे अन्यथा वे ग्रामीणों के साथ अधिशाषी अभियंता के कार्यालय पर प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed