{"_id":"5a00647e4f1c1bce408b4fc6","slug":"21509975166-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 प्रशिक्षुओं ने पास की गोजू रियू की कराटे बैल्ट परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 प्रशिक्षुओं ने पास की गोजू रियू की कराटे बैल्ट परीक्षा
Updated Mon, 06 Nov 2017 07:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
30 प्रशिक्षुओं ने पास की कराटे बेल्ट परीक्षा
मुख्यातिथि ने बेल्ट प्रदान कर किया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरा
सुंदरनगर (मंडी)।
गोजू रियू कराटे डू सौफ इंडिया के तत्वावधान में बीबीएमबी कालोनी के मैदान में कराटे की बेल्ट परीक्षा का आयोजन किया गया। सैनसाई कृष्ण लाल ने बताया कि परीक्षा तकनीकी निदेशक रैंसी हंसराज की ओर से वरिष्ठ प्रशिक्षुओं सैंसाई खूब राम, हंसराज शर्मा, रीना चौहान, उत्सव पाठक और प्रभजोत के सहयोग से आयोजित की गई। परीक्षा में 30 प्रशिक्षुओं ने विभिन्न प्रकार की बेल्ट परीक्षा पास की। बेल्ट हासिल करने वाले प्रशिक्षुओं को विद्युत परिषद के अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता संजय राणा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि वंदना कुमारी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस मौके पर मुख्यातिथि ने प्रशिक्षुओं को बेल्ट प्रदान कर सम्मानित भी किया। उनसे सम्मान पाने वालों में आशीष, पियुष चौधरी, सुमित, संजना, प्रद्युमन, मानवी ठाकुर, समन्वी राणा, ऋषभ पटियाल, शिवम, बुमकर, धात्री, संजय कुमार, सुव्रति ने येलो-वन बेल्ट हासिल की। निखिल चंदेल, वीरेंद्र गौतम, शोभे राम ने येलो-टू, पूर्णिमा शर्मा, आदित्य धवन, राहुल कश्यप, रितांजे राणा और गौरव ने येलो-थ्री, मानसी ठाकुर व बासु गुप्ता ने ग्रीन-वन, अश्रिया राणा ने ग्रीन-टू, तनुष पॉल और संकल्प गुप्ता ने ग्रीन-टू, तेजपाल, आयुष शर्मा, पावन रॉय, संगम राय और स्वातिक ने ब्राउन-टू बेल्ट हासिल की। मुख्यातिथि संजय राणा ने कहा कि कराटे से शरीर स्वस्थ, चुस्त और दुरुस्त रहता है। इससे उत्कृष्ट व्यक्तित्व का निर्माण होता है। वहीं आत्मरक्षा में भी यह उपयोगी होता है। उन्होंने कहा कि खेल चाहे जैसा भी हो खेलना जरूर चाहिए। इससे नशे जैसी कुरीति से दूर रहने के लिए भी बल मिलता है।