{"_id":"59ff47a14f1c1b70548bb0bd","slug":"21509902241-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढोल नगाड़ों के साथ संधोल के साथ रैली निकाल चुनाव के बहिष्कार का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढोल नगाड़ों के साथ संधोल के साथ रैली निकाल चुनाव के बहिष्कार का एलान
Updated Sun, 05 Nov 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मपुर/संधोल (मंडी)। संधोल क्षेत्र की अनदेखी करने और क्षेत्र में मूलभूत सुविधाएं नहीं जुटाने पर यहां के लोग नेताओं से नाराज हैं। इसलिए लोगों ने इस बार वोट न डालने का निर्णय लिया है। लोगों ने रविवार को ढोल-नगाड़ों के साथ क्षेत्र में रैली निकालकर लोगों को वोट न डालने का आग्रह किया। सराय भवन में संधोल के कई गांवों से लोग जमा हुए और चुनावों के बहिष्कार पर मंथन किया गया।
इस दौरान समिति के अध्यक्ष मान सिंह ने लोगों के समक्ष क्षेत्र की उपेक्षा व नेताओं से मिले झूठे आश्वासनों की पोल खोली और क्षेत्र की अनदेखी के लिए लोगों को चुनाव का बहिष्कार करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि वह इस रैली में उमड़ी भीड़ को देखकर काफी खुश हैं। इससे लगता है कि लोग अपने अधिकारों के प्रति काफी सजग हो गए हैं। सप्ताह भर पहले क्षेत्र के लोगों ने एकजुट होकर चुनाव बहिष्कार समिति का गठन किया था। इस दौरान उन्होंने बैठक कर लोगों को वोट न करने की अपील भी की थी। रविवार को हुई बैठक और रैली में समिति के पदाधिकारी व अन्य लोगों में कृष्ण खरवाल, भागमल, कुलदीप, तारा चंद, जगदीश, राकेश जम्वाल, संजय कुमार, दिनेश, एससी सकलानी, यशपाल, नत्था सिंह, रमेश चंद, शेर सिंह, अर्जुन, प्यार चंद, अंजू बाला, सुनीता, मीरां व रजनी आदि मौजूद रहे।
बैठक के बाद क्षेत्र के दर्जनों लोगों ने रैली निकाली। उन्होंने मेन बाजार, बसंतपुर, सोहर, बलयाली, टकरेड, जमुला, बोहल, नेरी, बजीरचौक, दतवाड़, कछालि व घनाला पंचायतों में लोगों को चुनाव का बहिष्कार करने के लिए कहा। इस रैली में सैकड़ों लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। गौर हो कि बैरी, सोहर, संधोल, दतवाड व कोठवां पंचायत के शेड, चतरोन, बांह व चेलबल्हि गांव पहले ही चुनाव बहिष्कार का प्रस्ताव चुनाव आयोग व प्रशासन को भेज चुके थे, लेकिन अब ये तादाद बढ़ती जा रही है।