फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   मिक्सिंग प्लांट के विरोध में उतरे जागर गांव के ग्रामीण

मिक्सिंग प्लांट के विरोध में उतरे जागर गांव के ग्रामीण

Wed, 14 Jun 2017 10:31 PM IST
Updated Wed, 14 Jun 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
मिक्सिंग प्लांट के विरोध में उतरे जागर गांव के ग्रामीण
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मंडी। सदर उपमंडल के जागर गांव में लगे मिक्सिंग (तारकोल) प्लांट का ग्रामीणों ने विरोध किया है। ग्रामीणों का आरोप है कि नियमों को ताक पर रखकर मिक्सिंग प्लांट को गांव में स्थापित किया है। शोर और धुएं से वातावरण प्रदूषित हो रहा है जिससे ग्रामीणों में भारी रोष है। लोगों ने मिक्सिंग प्लांट को बंद करने की गुहार जिला प्रशासन से की है। प्रभावितों का कहना है कि उपायुक्त मंडी को अप्रैल माह में शिकायत पत्र सौंपा गया था लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
जागर गांव के विजय कुमार, इंद्र सिंह, भीम सिंह, किशोरी लाल, तुले राम, बिमला देवी, बालक राम, परम देव, मोहन लाल, गुलाब सिंह, प्रकाश, चुनी लाल, सुरत राम, पवन कुमार, गोपाल सिंह, इंद्र सिंह ने कहा कि मिक्सिंग प्लांट ने जागर व महरण गांव लोगों का जीना हराम कर दिया है। उन्होंने कहा कि मिक्सिंग प्लांट जब चलता है तो पूरे गांव में धुआं छा जाता है। जिस के कारण वातावरण खराब हो रहा है। दूषित वातावरण से बुजुर्गों और बच्चों को बीमारी फैलने का खतरा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाए हैं कि पंचायत की अनुमति के बगैर यह प्लांट स्थापित किया गया है। पंचायत की ग्रामसभा में भी मिक्सिंग प्लांट के विरोध में प्रस्ताव पारित किया गया है। फिर भी जागर गांव में मिक्सिंग प्लांट स्थापित किया गया है। उधर, जागर पंचायत के प्रधान रमेश चंद्र ने कहा कि मिक्सिंग प्लांट लगाने से पहले एनओसी के लिए आवेदन आया था जिसका ग्रामीणों ने आमसभा में विरोध किया। उसके बाद पंचायत की ओर से मिक्सिंग प्लांट लगाने के लिए कोई अनुमति नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियमानुसार होगी कार्रवाई: डीसी
उपायुक्त मंडी संदीप कदम ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि जागर गांव के ग्रामीणों की शिकायत मिली है। जिसे आगामी कार्रवाई के लिए एसडीएम सदर को भेजा गया है। जांच के बाद नियमानुसार मामले में कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed