{"_id":"68a4c3b1f99db3a01b092813","slug":"213-hrtc-bus-routes-stopped-in-mandi-division-loss-of-10-lakhs-mandi-news-c-90-1-mrt1064-166470-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: मंडी मंडल में एचआरटीसी के 213 बस रूट ठप, 10 लाख का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: मंडी मंडल में एचआरटीसी के 213 बस रूट ठप, 10 लाख का नुकसान
Wed, 20 Aug 2025 12:04 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Wed, 20 Aug 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
पंडोह के समीप डयोड में एनएच पर बजरी बिछाकर दलदल को ठीक करती मशीनरी। संवाद
मंडी। मंडी और कुल्लू जिलों में लगातार बारिश के चलते लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मंगलवार को भी सड़कों पर आवाजाही बाधित होने से हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) मंडी मंडल के 213 बस रूट प्रभावित रहे। 37 बसें विभिन्न जगहों पर फंसी रहीं। इससे यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बारिश से निगम को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। मंगलवार को ही मंडी मंडल को करीब 10 लाख रुपये का घाटा हुआ। कुल्लू डिपो की 21 बसें और 95 रूट प्रभावित हुए, जिससे साढ़े छह लाख रुपये का नुकसान हुआ। मंडी डिपो की 11 बसें और 41 रूट प्रभावित होने से डेढ़ लाख का घाटा हुआ। सुंदरनगर डिपो में एक बस और 55 रूट बाधित रहे, यहां एक लाख रुपये का नुकसान हुआ।
सरकाघाट की एक बस और सात रूट, धर्मपुर डिपो की तीन बसें और 13 रूट प्रभावित हुए, जबकि केलांग डिपो के दो रूट भी बाधित रहे। 29 जून को आई आपदा के बाद से अब तक मंडी मंडल को तीन करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हो चुका है। सराज क्षेत्र की छह बसें 52 दिन बाद भी सड़क से बाहर नहीं निकल पाई हैं।