{"_id":"6112b6e38ebc3ef40818cf43","slug":"21-crore-budget-released-for-oxygen-plant-mandi-news-sml3800073137","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑक्सीजन प्लांट के लिए 21 करोड़ का बजट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑक्सीजन प्लांट के लिए 21 करोड़ का बजट जारी
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। कोविड की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए प्रदेश स्वास्थ्य विभाग ने 21 करोड़ का बजट प्रेशर स्विंग अब्जार्सन (पीएसए) ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने के लिए जारी किया है। प्रदेशभर के जोनल और उपमंडलीय अस्पतालों में पांच सौ एलपीएम प्रति मिनट के ऑक्सीजन प्लांट लगाने की तैयारी है।
मंडी जिले के करसोग, सरकाघाट, बगस्याड़ में भी ऑक्सीजन प्लांट स्थापित होंगे। उपमंडलीय अस्पताल जोगिंद्रनगर में ऑक्सीजन प्लांट के लिए 40 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। जिला मुख्यालय के नेरचौक में ऑक्सीजन प्लांट पहले से ही स्थापित हो चुका है। मंडी में ऑक्सीजन प्लांट लगाने का कार्य जारी है। स्थानीय अस्पताल में एक साल पहले ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ पत्राचार हुआ था। लोक निर्माण विभाग की देखरेख में जल्द निर्माण कार्य शुरू होगा।
उपनिदेशक स्वास्थ्य विभाग शिमला डॉ. जितेंद्र चौहान ने बताया कि प्रदेशभर में लगने जा रहे ऑक्सीजन प्लांट के लिए लगभग 21 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया गया है। मंडी जिले के सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर, करसोग, सरकाघाट और बगस्याड़ में पांच एलपीएम प्रति मिनट की क्षमता वाले ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए जाएंगे।