{"_id":"5c718b9abdec220c0c322845","slug":"201550945178-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘जयराम’ बनकर कार्य करें सराज के भाजपाई : सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘जयराम’ बनकर कार्य करें सराज के भाजपाई : सीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने गृह विधानसभा क्षेत्र सराज के सभी कार्यकर्ताओं से जयराम बनकर चुनावों में काम करने का आह्वान किया है। सरोआ में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि लोकसभा चुनावों में अब कम समय बचा है। जल्द ही आचार संहिता लगने वाली है। उन्होंने कहा कि सराज की जनता के सहयोग से आज वह प्रदेश के शीर्ष पद पर पहुंचे हैं और इस वक्त उनके पास पूरे प्रदेश की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सराज विधानसभा क्षेत्र को अब वह उतना समय नहीं दे पा रहे हैं, जितना पहले देते थे। इसलिए उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे लोगों के लिए जयराम बनकर काम करें। घर-घर जाकर भाजपा के लिए वोट मांगे ताकि केंद्र में फिर मोदी की सरकार बनाई जा सके। उन्होंने कहा कि विकास के लिहाज से जो भी बातें उनके समक्ष लाई जाएंगी उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। उनके साथ कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, सांसद रामस्वरूप शर्मा, विधायक विनोद कुमार और जवाहर ठाकुर सहित अधिकारी भी मौजूद रहे।
...
1100 ने ली सदस्यता
सराज के 1100 से अधिक सदस्यों ने सीएम जयराम ठाकुर की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ली। सीएम ने सभी को विश्वास दिलाया कि उन्हें पार्टी में पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा और जो भी काम उनके द्वारा बताए जाएंगे उन्हें पूरा किया जाएगा। सराज को नई जिम्मेदारी मिलने के बाद अब लोग पार्टी की दलगत राजनीति से ऊपर उठकर एकजुट हो रहे हैं जोकि सराज के लिए गर्व की बात है।
000