{"_id":"5c6d820bbdec2208d27b2118","slug":"201550680587-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्या दुग्गल व राहुल ठाकुर ने जीती बैंडमिंटन प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्या दुग्गल व राहुल ठाकुर ने जीती बैंडमिंटन प्रतियोगिता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिव्या दुग्गल और राहुल ठाकुर ने जीती बैंडमिंटन प्रतियोगिता
एबीवीपी ने सुंदरनगर में करवाई स्वामी विवेकानंद बैडमिंटन प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूरो
सुंदरनगर(मंडी)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सुंदरनगर इकाई ने राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में स्वामी विवेकानंद बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन करवाया। प्रतियोगिता में महिला वर्ग में दिव्या दुग्गल विजेता और आस्था शर्मा उप विजेता रही। पुरुष वर्ग में आयोजित एकल मुकाबले में राहुल ठाकुर विजेता और अमन उप विजेता रहा। महिला वर्ग में युगल मुकाबले में आस्था और परीक्षा विजेता और दिव्या दुग्गल और दीक्षा उप विजेता रहे। पुरुष वर्ग में युगल मुकाबले में अर्जुन व मुकुल विजेता और विवेक व राहुल ठाकुर उपविजेता रहे। प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि के रूप में विद्युत विभाग में कार्यरत मुख्य अधिशासी अभियंता नरेंद्र ठाकुर ने शिरकत कर विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। समापन अवसर पर मंडी विभाग संयोजक बलवीर, जिला संयोजक सचिन चौधरी, इकाई उपाध्यक्ष अवतार, पुष्पराज, सुरेंद्र कुमार, परीक्षित कुमार, अविनाश, अंकुश वर्मा, रीना, कार्तिक व सिद्धांत सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।