{"_id":"5c6ae95ebdec2217fc33ee0f","slug":"201550510430-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु रविदास जयंती पर शहर में नगर-कीर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु रविदास जयंती पर शहर में नगर-कीर्तन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। गुरु रविदास महाराज की 642वीं जयंती उत्सव पर रविदास समुदाय ने शहर में नगर-कीर्तन का आयोजन किया। इसमें शहरवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। महिला श्रद्धालुओं ने गुरु रविदास की महिमा का बखान किया। महिलाओं ने ‘मैं ता बसना बेगमपुरा शहरा निते मेरा रब रूसदा, रविदास प्रेम नहीं छिप सके लाख छिपाये कोई-प्रेम मुख खोले कभहूं नैण देख है रोये’ आदि भजन गाए। शबद कीर्तन सुबह 6 से 11 बजे तक किया गया। शबद कीर्तन दरबार 8 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा।
इसमें सरवन सिकंदर एवं अंजली बंसल, आदित्य बंसल पाठियों एवं रागियों ने गुरु रविदास महाराज की वाणी और शबद कीर्तन किया। गुरु रविदास पंचायत कमेटी के प्रधान इंद्रराज इंदू ने बताया कि गुरु रविदास महाराज जयंती के अवसर पर 19 फरवरी को सुबह 7 बजे से 11 बजे तक शबद कीर्तन और साढ़े 11 बजे से एक बजे तक पवित्र झंडा रस्म निभाई जाएगी। उसके पश्चात श्री गुरु रविदास पंचायत कमेटी सुहड़ा मुहल्ला (रविनगर) की ओर से अटूट भंडारा लगाया जाएगा। सोमवार को भी दिनभर भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने शिरकत की।
000