फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   क्लस्टर मेले में तरवाड़ रहा अव्वल

क्लस्टर मेले में तरवाड़ रहा अव्वल

Mon, 03 Dec 2018 11:17 PM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
क्लस्टर मेले में तरवाड़ रहा अव्वल
मंडी। विश्वकर्मा मंदिर मंडी में सोमवार को जायका के अंतर्गत जिला परियोजना प्रबंधक मंडी की ओर से हिमाचल प्रदेश फसल विविधिकरण प्रोत्साहन योजना के तहत क्लस्टर मेला-2018 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समूहों की ओर से लगाई प्रदर्शनी में तरवाड़ प्रथम, छमयातर मनसाई द्वितीय तथा गाड़नाल, पंडोह तृतीय स्थान पर रहे। इन्हें नकद पुरस्कार प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त 9 समूहों को सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए गए। मेले में लगभग 300 किसानों ने भाग लिया। इसमें कृषि विकास संघ के पदाधिकारियों के साथ 12 महिला समूह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिला परियोजना प्रबंधक जायका डॉ. केएस पटियाल ने कहा कि परियोजनाओं का मुख्य उद्देश्य सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाकर फसल विविधिकरण से किसानों की आय को बढ़ाना, परियोजना क्षेत्र के किसानों को आधुनिक कृषि प्रशिक्षण देकर उत्पाद को बढ़ावा देना, सुरक्षात्मक एवं जैविक खेती को बढ़ावा और किसानों के समूह गठित कर सब्जी उत्पादन पर विपणन की तकनीकी जानकारी उपलब्ध करवाना है।
विज्ञापन

..
यह रहे मौजूद
मेले में कृषि विज्ञान केंद्र, सुंदरनगर के कीट वैज्ञानिक डॉ. पंकज सूद ने किसानों को कीटनाशक दवाइयों के छिड़काव और उनके बारे विस्तृत जानकारी प्रदान की। डॉ. कविता शर्मा, गृह वैज्ञानिक ने फल एवं सब्जियों से संबंधित मूल्य संवर्द्धन, राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित मंडी जिला के अग्रणी किसान चौधरी परमा राम ने खेती के लिए स्वयं तैयार किए बहुउद्देश्यीय औजारों की जानकारी दी। इस अवसर पर विषयवाद विशेषज्ञ जायका मंडी एचआर सकलानी ने सभी किसानों व अधिकारियों का स्वागत कर मेले की जानकारी प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed