{"_id":"5b8ac9e642c79252c6583c8b","slug":"201535822310-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रश्नोतरी स्पर्धा में गागल प्रथम, रिवालसर को मिला दूसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रश्नोतरी स्पर्धा में गागल प्रथम, रिवालसर को मिला दूसरा स्थान
Updated Sat, 01 Sep 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गागल में 26वें बाल विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। विज्ञान मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि स्थानीय पाठशाला के प्रधानाचार्य जगजीत सिंह राणा ने किया। बल्ह ब्लॉक विज्ञान अध्यापक संघ के प्रधान लवलीन ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। विज्ञान मेले में बल्ह ब्लॉक की 40 पाठशालाओं के 250 नन्हें वैज्ञानिक हिस्सा ले रहे हैं। मेले में नन्हें वैज्ञानिकों ने अनूठे मॉडल प्रस्तुत किए।
स्कूल के प्रधानाचार्य जगजीत सिंह राणा ने कहा कि प्रश्नोत्तरी स्पर्धा में सीनियर सेकेंडरी वर्ग में रावमापा गागल प्रथम, रिवालसर द्वितीय स्थान पर रहा। रविवार को मॉडल और गणित ओलंपियाड और साइंस एक्टिविटी का परिणाम घोषित किया जाएगा। इस दौरान जिला विज्ञान पर्यवेक्षक संजीव ठाकुर ने मेले की गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पाठशाला के विज्ञान अध्यापक अशोक वालिया ने मेले में भाग लेने वाले सभी मेहमानों का सफल आयोजन के लिए आभार जताया। इस मौके पर जिला विज्ञान अध्यापक संघ के प्रधान नरेंद्र ठाकुर, पाठशाला प्रबंधन समिति के प्रधान हेम सिंह ठाकुर ने भी अपने विचार रखे।
0000