{"_id":"5b1fd6264f1c1bab6e8b7812","slug":"201528813094-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्जाधारियों ने दी जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब्जाधारियों ने दी जान से मारने की धमकी
Updated Tue, 12 Jun 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
FIR
अमर उजाला ब्यूरो
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर उपमंडल की पंचायत सिमस में राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ अवैध कब्जों पर कार्रवाई करने पहुंची महिला पंचायत प्रधान से बदसलूकी करने का मामला सामने आया है। कब्जाधारियों ने सरकारी काम में बाधा डालने और अभद्र व्यवहार करने के साथ ही अधिकारियों और पंचायत प्रधान को जान से मारने की धमकी दी।
मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 341, 186, 504 506, 509 और 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सिमस पंचायत की प्रधान जब राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ अवैध कब्जों को हटाने पहुंचीं तो इस दौरान सिमस गांव के तीन आरोपियों ने उनके कार्य में बाधा डाली और महिला प्रधान के साथ अभद्र व्यवहार किया। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी भी दी। इस पर महिला प्रधान ने पुलिस चौकी लडभड़ोल में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। मुख्य आरक्षी अनिल कुमार पुलिस चौकी लडभड़ोल मामले की जांच कर रहे हैं। मामले की पुष्टि एसपी मंडी गुरुदेव चंद ने की है। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।
लेदा निवासी व्यक्ति से मारपीट पर केस दर्ज
मंडी। थाना सुंदरनगर के तहत लेदा गांव में एक व्यक्ति से मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में शिकायतकर्ता प्रकाश चंद पुत्र सुंदर सिंह गांव धार डाकघर लेदा तहसील सुंदरनगर ने कहा कि 12 जून को आरोपी ने रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। मुख्य आरक्षी बीरबल सिंह मामले की जांच कर कर रहे हैं ।