{"_id":"5adb6cbc4f1c1ba1098b5c67","slug":"201524329660-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मपुर वासियों को सीएम के दौरे से आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मपुर वासियों को सीएम के दौरे से आज
Updated Sat, 21 Apr 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मपुर वासियों को सीएम के दौरे से उम्मीद
धर्मपुर (मंडी)। मुख्यमंत्री 27 अप्रैल को धर्मपुर के दौरे पर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री के दौरे से क्षेत्रवासी उम्मीदें लगाए बैठे हैं। लोगों को आस है कि धर्मपुर में सीएम लो वोल्टेज की समस्या के निदान के लिए 132 केवी सबस्टेशन का एलान करेंगे। वहीं, पेयजल किल्लत से जूझ रहे क्षेत्रों में पानी की नई योजनाएं देकर समस्या का समाधान करेंगे। विभागों में भी सीएम दौरे की तैयारियों को लेकर कार्य शुरू हो गए हैं। सड़कों को चकाचक करने की पूरी तैयार हो चुकी है। धर्मपुर में बिजली आपूर्ति को लेकर काफी समस्या है। बिजली पहले हमीरपुर सब स्टेशन से आती थी लेकिन अब जाहू से आ रही है और अगर जाहू या सरकाघाट में कोई खराबी आती है तो फिर धर्मपुर विस क्षेत्र में ब्लैक आउट हो जाता है। लोगों की मांग है कि अगर धर्मपुर में सब स्टेशन बनता है तो बिजली आपूर्ति की समस्या का समाधान हो जाएगा। आईपीएच की करीब तीन दर्जन पेयजल स्कीमें और सिंचाई योजनाएं चलती हैं, लिहाजा यहा बिजली की बेहतर आपूर्ति के लिए सब स्टेशन का स्थापित होना लाजमी है।
धर्मपुर विस क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को रोजगार कार्यालय में अपना नाम दर्ज करवाने के लिए सरकाघाट रोजगार कार्यालय जाना पड़ता है, जो बेरोजगार युवाओं को मंहगा पड़ता है। लिहाजा, बेरोजगारों को मुख्यमंत्री से रोजगार उप कार्यालय की भी आस है।