{"_id":"5a8efd8d4f1c1b28428b6c48","slug":"201519320461-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मपुर में बीपीएल चयन को लेकर लोगों में मची होड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मपुर में बीपीएल चयन को लेकर लोगों में मची होड़
Updated Thu, 22 Feb 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मपुर में बीपीएल चयन को लेकर मची होड़
61,46 लोगों ने बीपीएल में आने को किया आवेदन
218 ने नाम कटवाने के लिए के लिए दी अरजी
सुशील शर्मा
धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर में बीपीएल चयन को लेकर लोगों में होड़ मची है। क्षेत्र के 6146 लोगों ने बीपीएल में आने के लिए आवेदन किया है। वहीं 218 लोगों ने नाम कटवाने की अरजी दी है। सही बीपीएल चयन के लिए विभाग ने कमेटी का गठन करके सर्वे टीमें बनाई है। सर्वे के बाद ग्रामसभा में रिपोर्ट जारी होने के बाद ही बीपीएल परिवारों का चयन किया जाएगा।
गौरतलब है कि वर्तमान में धर्मपुर में बीपीएल परिवारों की संख्या करीब चार हजार है। लेकिन इस बार काफी अधिक आवेदन आने से विभाग ने सही बीपीएल चयन की कवायद भी छेड़ दी है। चयन के लिए सरकार ने तय मापदंड रखे हैं। केवल वही पात्र हैं, जिसके पास दो हेक्टेयर से ज्यादा भूमि न हो। साथ ही परिवार के पास आधुनिक शहरी प्रकार का बड़ा पक्का मकान नहीं होना चाहिए। परिवार के पास चौपहिया वाहन जैसे कार, जीप, ट्रैक्टर, ट्रक और बस नहीं होनी चाहिए। परिवार का वेतन पेंशन भत्ते, मानदेय, मजदूरी और व्यवसाय से 2500 से अधिक नहीं होना चाहिए। जबकि परिवार को कोई सदस्य सरकारी नौकरी में न होने की शर्त भी है। परिवार के सभी सदस्य एक चूल्हे पर खाना बनाते हों। भले ही परिवार रजिस्टर में अलग-अलग क्यों न हों, इस परिवार को एक ही परिवार माने जाने के भी निर्देश हैं।
यह है कमेटी के लिए गठित टीम
चयन सर्वे के लिए बीडीओ कार्यालय से तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। इसमें पंचायत सचिव, पटवारी हलका और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता या फिर तकनीकी सहायक को शामिल कर कमेटी का गठन एसडीएम स्तर पर किया गया है। कमेटी के साथ पंचायत का वार्ड सदस्य भी साथ रहेगा। बीडीओ धर्मपुर गुनजीत सिंह चीमा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि बीपीएल सर्वे के लिए कमेटी का गठन कर दिया है और सर्वे आने के बाद इस सर्वे रिपोर्ट को ग्राम सभा में ले जाया जाएगा उसके बाद ही बीपीएल परिवारों का चयन होगा।