फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   आंगनबाड़ी सुपरवाइजरों को किया प्रशिक्षित

आंगनबाड़ी सुपरवाइजरों को किया प्रशिक्षित

Thu, 30 Nov 2017 07:10 PM IST
Updated Thu, 30 Nov 2017 07:10 PM IST
विज्ञापन
आंगनबाड़ी सुपरवाइजरों को किया प्रशिक्षित
मंडी। एक दिसंबर से लेकर 30 दिसंबर तक एचआईबी, एड्स के प्रति जिलेभर में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जागरूकता अभियान में आंगनबाड़ी वर्कर और सुपरवाइजर मुख्य भूमिका निभाएंगी। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए क्षेत्रीय अस्पताल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सुपरवाइजरों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। इसमें करीब 50 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सुपरवाइजरों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान इन्हें एचआइवी और एड्स से संबंधित हर प्रकार की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम के तहत 1 से लेकर 30 दिसंबर तक जिला के स्कूलों, कॉलेजों, सरकारी संस्थानों, बीएसएनएल कार्यालय, एचआरटीसी, टूरिज्म विभाग आदि में जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान कई जगह रक्तदान शिविर भी लगाए जाएंगे। जिला एड्स एवं ब्लड बैंक अधिकारी डॉ. अरिंदम राय ने प्रशिक्षण के दौरान सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सुपरवाइजरों को एचआईबी तथा एड्स के लक्षणों, प्रभावों और बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि देश को 2030 तक इन खतरनाक बीमारियों से मुक्त करने के लिए सरकार द्वारा नित नए इलाज खोजे जा रहे हैं। वहीं, उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सुपरवाइजरों से अनुरोध किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को इन बीमारियों के बारे में पूरी तरह से जागरूक करें और ऐसे रोगी जो सरकार की इन सुविधाओं का लाभ किसी कारणवश नहीं उठा पा रहे हैं, उन्हें हाइलाइट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed