फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   20 shops raided for black marketing of domestic gas cylinders

Mandi News: घरेलू गैस सिलिंडर की कालाबाजारी पर 20 दुकानों में मारे छापे

Sat, 18 Apr 2026 01:27 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
20 shops raided for black marketing of domestic gas cylinders
एक दुकान से घरेलू गैस सिलिंडर जब्त किया
विज्ञापन

आठ दुकानों पर प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग पर चालान काटे
प्रशासन ने गठित विशेष टीम ने जोगिंद्रनगर के गुम्मा से लेकर मकरीडी तक दबिश देकर कसा शिकंजा

संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिंद्रनगर (मंडी)। पुलिस और खाद्य आपूर्ति विभाग की विशेष टीम ने गुम्मा से लेकर मकरीडी तक छापा मार कर घरेलू गैस सिलिंडर की कालाबाजारी पर कार्रवाई तेज कर दी है। टीम ने 20 से अधिक दुकानों का औचक निरीक्षण किया और घरेलू गैस सिलिंडर का व्यावसायिक उपयोग करने वालों को गैस कनेक्शन रद्द करने की चेतावनी दी।

निरीक्षक खाद्य आपूर्ति विभाग एवं उपभोक्ता मामले केसी पुरी की टीम के पहुंचने की सूचना मिलते ही कुछ दुकानों के शटर बंद कर दिए गए, जबकि कई कारोबारी मौके से भाग गए। एक दुकान से घरेलू गैस सिलिंडर जब्त किया गया। जिन प्रतिष्ठानों में घरेलू सिलिंडर का व्यावसायिक उपयोग पाया गया, उनके नाम-पते दर्ज कर आगे की कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।शुक्रवार देर शाम तक चली कार्रवाई के दौरान आठ दुकानों पर प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग को लेकर चालान भी काटे गए। इन पर जुर्माना वसूला जाएगा और संबंधित विभाग आगे की औपचारिक कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

एसडीएम मनीश चौधरी ने कहा कि घरेलू गैस सिलिंडर की कालाबाजारी करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने होटल, ढाबा और रेस्तरां संचालकों को केवल व्यावसायिक सिलिंडर के उपयोग के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed