{"_id":"6867c87267258e954a039be9","slug":"20-houses-of-bagla-pohal-village-are-in-danger-due-to-land-subsidence-mandi-news-c-90-1-ssml1045-161305-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: जमीन धंसने से बागला, पोहल गांव के 20 मकानों को खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: जमीन धंसने से बागला, पोहल गांव के 20 मकानों को खतरा
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। ग्राम पंचायत पिपली में जमीन धंसने से बागला और पोहल गांव के करीब 20 मकानों के जमींदोज होने का खतरा पैदा हो गया है। ग्रामीण जगदीश चंद, वार्ड सदस्य निकी देवी, राजकुमार, सुषमा, शकुंतला, माया, रक्षा, रुचि, खेम सिंह, रेशमा ने बताया कि सड़क की खोदाई के कारण बारिश का पानी मकानों में घुसने से नुकसान की आशंका बढ़ गई है।
जिला परिषद सदस्य कुशाल भारद्वाज ने बताया कि भूस्खलन से संभावित क्षेत्र में प्रशासन की ओर से तिरपाल आदि वितरित करवाए गए हैं लेकिन यहां पर अभी भी करीब 20 मकानों के गिरने की आशंका है। इधर लांगणा पंचायत के प्रैण, कोठी और चूल्हा गांव में भी वर्षा से कई मकान खतरे की जद में आए हैं। कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर, विधायक प्रकाश राणा ने आपदा से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर कहा कि वे प्रशासन और सरकार से अधिक से अधिक आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने का प्रयास करेंगे।
उधर एसडीएम मनीश चौधरी ने कहा कि उपमंडल में आपदा से प्रभावित परिवारों को प्रशासन की ओर से तिरपाल, राशन और अन्य आर्थिक सहायता भी प्रदान की जा रही है। जिन प्रभावित परिवारों को प्रशासन की ओर से आर्थिक सहायता का अभाव महसूस हो रहा है, वे प्रशासन की ओर से जारी आपात नंबरों में भी संपर्क कर सकते हैं।