{"_id":"63b85badc7c36f3a893a27ea","slug":"20-cctv-cameras-will-be-installed-at-possible-places-of-garbage-mandi-news-sml4331569154","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: कचरा संभावित स्थानों पर लगेंगे 20 सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: कचरा संभावित स्थानों पर लगेंगे 20 सीसीटीवी कैमरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोगिंद्रनगर(मंडी)। नगर परिषद जोगिंद्रनगर के स्वच्छता व सौंदर्यीकरण पर अब सीसीटीवी कैमरे से निगरानी होगी। इसके लिए चिन्हित स्थानों पर 20 सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। नगर परिषद के कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित होगा, जहां से शहर की स्वच्छता पर दाग लगाने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा। शुक्रवार को नगर परिषद की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन सीसीटीवी कैमरे लगाने पर अनुमानित साढ़े छह लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। बृजमंडी से राधा स्वामी सत्संग भवन तक 75 एलईडी लाइट के लिए दस लाख रुपए खर्च करने का प्रस्ताव पारित हुआ है।
बैठक में लिए गए कि सभी विकास कार्यों के निर्णयों पर पार्षदों ने एकजुटता दिखाकर सहयोग किया है। इस दौरान भवन निर्माण से संबंधित अनापत्ति प्रमाण पत्र भी जारी किए गए। नगर परिषद की बैठक में वार्ड एक लक्ष्मी बाजार की पार्षद ममता कपूर, वार्ड दो निचला गरोडू से राजीव कुमार, वार्ड तीन कॉलेज क्षेत्र से पार्षद व नगर परिषद की अध्यक्ष प्रेरणा ज्योति, वार्ड चार समलोट से शिखा, वार्ड पांच अप्पर सेरी के पार्षद एवं उपाध्यक्ष प्यार चंद, वार्ड छह लोअर सेरी से अजय धरवाल और वार्ड सात शानन से शीला देवी ने अपने-अपने वार्डों में चल रहे विकास कार्यों पर समीक्षा की।
वहीं, नगर परिषद के कनिष्ठ अभियंता शशि भूषण से विकास कार्य में तेजी लाने का आह्वान किया। इस बारे में नगर परिषद की अध्यक्ष प्रेरणा ज्योति, उपाध्यक्ष प्यार चंद ने बताया कि नगर परिषद की बैठक में 35 लाख के नए विकास कार्य व कचरे के हॉट स्पॉट स्थान पर 20 सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रस्ताव पारित हुआ है। दूसरे चरण में शहरी क्षेत्र में 75 नई एलईडी लगाने के लिए दस लाख रुपए खर्च किए जाएंगे।