फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   2,900 meritorious student of Mandi got laptops

मंडी के 2,900 मेधावियों को मिले लैपटॉप

Wed, 08 Jun 2022 10:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
2,900 meritorious student of Mandi got laptops
मंडी में मेधावी छात्रा को लैपटॉप देते मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। - फोटो : Mandi
मंडी। जिला मंडी के 2,900 मेधावियों को राज्यस्तरीय समारोह में लैपटॉप की सौगात दी गई। जिले के कोने-कोने से आए होनहारों को शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने लैपटॉप बांटे। मंच पर चुनिंदा 60 मेधावियों को ही सीएम ने लैपटॉप बांटे। सीएम के साथ सांसद सुरेश कश्यप भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि आधुनिक युग में तकनीकी के फायदे और नुकसान हैं। हमारे विद्यार्थी जिम्मेदार हैं। वे समझते हैं कि क्या सही है और क्या गलत। उन्हें पूरी उम्मीद है कि वे तकनीक का सही उपयोग करेंगे। कहा कि उन्हें विद्यार्थियों के संदेश आते थे कि लैपटॉप कब मिलेंगे।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को जवाब दिया जाता था कि कोरोना का दौर थमते ही उन्हें लैपटॉप बांटे जाएंगे। अब कोरोना का दौर थमा है तो लैपटॉप बांट दिए हैं। इस मौके पर शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने लैपटॉप वितरण के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
हमारे समय में तख्तियों पर होती थी पढ़ाई
आज का दौर सुविधापूर्ण : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बचपन के दिनों को याद करते हुए कहा कि उन्हें याद है कि वह बचपन में तख्ती पर पढ़ा करते थे।
उस तख्ती को बार-बार धोना पढ़ता था। स्याही से हाथ और कपड़े भी खराब हो जाते थे। ऐसे में किताबों के साथ दो किलो की तख्ती उठाकर स्कूलों में जाना पड़ता था। आज का युग सुविधाओं से पूर्ण है। आज बच्चों और युवाओं के पास हर वह सुविधा मौजूद है जो उस समय में कल्पना भी नहीं की जाती थी।

....
रंगारंग कार्यक्रम ने बांधा समां
मंडी के पड्डल मैदान पर आयोजित राज्यस्तरीय संवाद कार्यक्रम के दौरान स्थानीय स्कूलों और कॉलेज की छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। मौजूद विद्यार्थियों और दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। छात्राओं ने पंजाबी गीतों पर नृत्य प्रस्तुत करके कार्यक्रम में समां बांध दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed