{"_id":"5839bf6e4f1c1b983513ca2e","slug":"2-25-lakh-penalti","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापेमारी कर सवा दो लाख रुपये जुर्माना वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छापेमारी कर सवा दो लाख रुपये जुर्माना वसूला
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Sat, 26 Nov 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टैक्स चोरी करने वाले व्यापारियों पर शिकंजा कसते हुए आबकारी एवं कराधान विभाग की टीम ने कई स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान विभाग ने मंडी और कुल्लू जिला के विभिन्न स्थानों पर छापे मार कर 2 लाख 17 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूला है। विभाग की इस कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
सहायक आबकारी एवं कराधान आयुक्त विनोद कश्यप की अगुवाई में टीम ने जिला मंडी के जोगिंद्रनगर, थलौट, औट, सुंदरनगर के कई स्थानों पर टैक्स चोरी के खिलाफ छापेमारी की। विभाग ने टैक्स चोरी कर रहे लोगों से डेढ़ लाख का जुर्माना वसूला किया। साथ ही विभागीय टीम ने माल वाहक गाड़ियों की तलाशी भी ली। सामान के टैक्स संबंधी कागजात पूरे न होने पर 67 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
ईटीओ शैलजा शर्मा ने बताया कि टैक्स चोरी रोकने के लिए विभाग की ओर से जिला के विभिन्न स्थानों पर व्यापारियों के दस्तावेजों की छानबीन की गई। उन्होंने बताया कि जिला में कर चोरों पर लगाम लगाने के लिए विभाग ने विशेष अभियान छेड़ रखा है। जो भी कर चोरी करता हुआ पाया गया उसे बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने करदाताओं से कहा कि वह जो भी वस्तु बाहर से मंगवाते हैं उसका टैक्स अदा करें तथा अपने आप को सुरक्षित रखें।
विज्ञापन