मंडी। भारी बारिश से मंडी जिले में जनजीवन प्रभावित है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से शनिवार शाम 5 बजे तक जारी रिपोर्ट के अनुसार जिले में कुल 198 सड़कें, 92 ट्रांसफॉर्मर और 56 पेयजल योजनाएं बाधित हैं।
एनएच मंडी-कुल्लू के बीच में बाधित होने के अलावा मंडी-दो डिवीजन में 9, पधर में 17, सुंदरनगर में 4, गोहर में 4, सराज में 67, करसोग में 19, थलौट में 42, सरकाघाट में 7, जोगिंद्रनगर में 4, धर्मपुर में 23 सड़कें ठप चल रही हैं। मंडी डिवीजन में 33, गोहर में 31, सुंदरनगर में 13, जोगिंद्रनगर में 1, थलौट में 14 बिजली ट्रांसफार्मर बाधित चल रहे हैं। पेयजल योजनाओं की बात करें तो थुनाग में 16, करसोग में 6, बग्गी में 3, मंडी में 9, धर्मपुर में 11, पधर में 8, सुंदरनगर में 3 योजनाएं प्रभावित हैं। उधर, डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि बहाली कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। संवाद