फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   लघु नाटिका में कर्नाटक के स्वयंसेवी विजेता

लघु नाटिका में कर्नाटक के स्वयंसेवी विजेता

Fri, 15 Feb 2019 10:34 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
लघु नाटिका में कर्नाटक के स्वयंसेवी विजेता
मंडी। डाइट मंडी में सात दिवसीय राष्ट्रीय एकता शिविर के तीसरे दिन 15 राज्यों के स्वयंसेवियों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। लघु नाटिका प्रतियोगिता में कर्नाटक ने प्रथम, बिहार ने दूसरा और राजस्थान ने तीसरा स्थान हासिल किया। मोनो एक्टिंग प्रतियोगिता भी हुई। इसमें 25 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें बिहार की सविता प्रथम, राजस्थान की यामिनी द्वितीय और चंडीगढ़ की समैया तीसरे स्थान पर रहीं। हिमाचल और हरियाणा के स्वयंसेवियों के मध्य सांस्कृतिक आदान-प्रदान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दिल्ली, चंडीगढ़, आंध्र प्रदेश, पंजाब के स्वयंसेवियों ने अपने-अपने राज्यों की सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। शुक्रवार को बारिश के होने के चलते सभी प्रदेशों के स्वयंसेवी बाल स्कूल मंडी के सांस्कृतिक हाल में उपस्थित हुए। इस मौके पर राजस्थान के प्रो. कपिल कुमार ने समस्त स्वयंसेवियों को व्यक्तित्व विकास के माध्यम से विकास पर अपने विचार साझा किए। इसके पश्चात उड़ीसा और कर्नाटक के स्वयंसेवियों के मध्य सांस्कृतिक आदान-प्रदान का आयोजन किया गया। इस मौके पर सभी राज्यों के कार्यक्रम अधिकारियों ने शिरकत की। इसमें 6 राज्यों के अधिकारियों ने अपने-अपने राज्यों के एनएसएस के माध्यम किए जा रहे विभिन्न कार्यों का अवलोकन रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसमें उन्होंने विभिन्न उपलब्धियों पर चर्चा की।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed