{"_id":"5b9bec8b867a5501a1764692","slug":"191536945291-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करसोग में 925 छात्राएं दिखाएंगी दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करसोग में 925 छात्राएं दिखाएंगी दम
Updated Fri, 14 Sep 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करसोग (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला करसोग में शुक्रवार को चौदह वर्ष से कम आयु वर्ग की छात्राओं की राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हो गई। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन स्थानीय विधायक हीरालाल ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा शिक्षा मंत्री की दूरदर्शी सोच का ही नतीजा है कि वर्तमान में खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे प्रतिभागियों के लिए डाइट मनी के बजट में बढ़ोतरी करके यह राशि तीन करोड़ पैंतालीस लाख कर दी गई है। उन्होंने गुणवत्ता आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री तथा शिक्षा मंत्री का धन्यवाद किया। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में पूरे प्रदेश के सभी 12 जिलों की 925 छात्राएं भाग ले रही हैं। मुख्यातिथि ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई। इस मौके पर उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा मंडी केडी शर्मा, सहायक निदेशक राजेश ठाकुर, प्रधानाचार्य करसोग, केएल ठाकुर ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर भाजपा मंडलाध्यक्ष कुन्दन ठाकुर, महामंत्री खुशी राम ठाकुर, भाजपा महिला मोर्चा प्रधान, कली चौहान, युवा मोर्चा कोषाध्यक्ष रत्न, नगर पंचायत सदस्य हरिओम गुप्ता तथा व्यापार मंडल अध्यक्ष नवीन गुप्ता भी मौजूद थे।
0000
विज्ञापन
0000