{"_id":"5b23c5f34f1c1bb16e8b7ff8","slug":"191529071091-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ा देव कमरूनाग में उमड़ा आस्था का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ा देव कमरूनाग में उमड़ा आस्था का सैलाब
Updated Fri, 15 Jun 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोहर (मंडी)। मंडी जिले के बड़ा देव कमरूनाग का ऐतिहासिक सरानाहुली मेला शुक्रवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ शांतिपूर्वक मनाया गया। देव कमरूनाग के दरबार में काफी संख्या में श्रद्धालुओं और पर्यटकों ने अपना शीश नवाया। हल्की बूंदाबांदी के बाद मौसम सुहावना होने से मेले की रौनक खूब बढ़ी। कमरूनाग मंदिर परिसर श्रद्धालुओं के जयकारों से भक्तिमय हो गया। मेले में आए श्रद्धालुओं ने देवता की पवित्र झील में सोना, चांदी, सिक्के और नकदी भी अर्पण की। हाईकोर्ट ने हालांकि पशु बलि पर रोक लगा रखी है मगर देवता में आस्था रखने वाले अनेक लोगों ने देवता के दरबार में बकरे पहुंचाए और देवता को चढ़ाए। मगर किसी भी प्रकार की कोई पशु बलि नहीं दी गई। देवता के मेले में मंडी, कुल्लू, बिलासपुर, शिमला, कांगड़ा, हमीरपुर और पड़ोसी राज्यों के लोगों ने देवता के दरबार पहुंचकर शीश नवाया। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर कमेटी को देवता के दर्शन करवाने के लिए पुलिस की मदद का सहारा लेना पड़ा। मेले का नजारा देखने के लिए अनेक पर्यटक भी बड़ा देव कमरूनाग पहुंचे। बुधवार से शुरू हुए देव कमरूनाग मेले में सरोआ, रोहांडा, जाच्छ, धंग्यारा, मंडोगलू, शाला और करसोग घाटी के रास्ते देवता के भक्तों के जयकारों से गूंजायमान रहे। बड़ा देव की झील में सोना, चांदी, आभूषण और नोट अर्पण होने से झील ने दुल्हन का रूप ले लिया था।
एक लाख श्रद्धालु पहुंचे : प्रधान
कांढी कमरूनाग पंचायत के प्रधान मान सिंह ठाकुर ने देव कमरूनाग के सरानाहुली मेेले में करीब 1 लाख श्रद्धालुओं के भाग लेने का दावा किया है। उन्होंने बताया कि देवता मेला शांतिपूर्वक श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ है। एसडीएम अनिल भारद्वाज ने मेले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए श्रद्धालुओं और पर्यटकों का आभार जताया तथा मंदिर कमेटी को बधाई दी है। थाना प्रभारी गोहर मनोज वालिया ने कहा है कि मेले में किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं घटी है।
मोबाइल नेटवर्क नहीं, लोग परेशान
कमरूघाटी में मोबाइल सिग्नल न होने से हजारों पर्यटकों और श्रद्धालुओं को असुविधा का सामना करना पड़ा। यहां पर कोई टावर नहीं लगाया गया है। क्षेत्र के लोगों ने अनेक बार बीएसएनएल को शिकायत की है। मगर मोबाइल नेटवर्क न होने के कारण लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ीं।