{"_id":"5ad0ad1c4f1c1b642c8b456c","slug":"191523625244-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन विभाग को मिले 49 वनरक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन विभाग को मिले 49 वनरक्षक
Updated Fri, 13 Apr 2018 10:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरनगर (मंडी)। वन प्रशिक्षण संस्थान एवं रेंजर्स कॉलेज सुंदरनगर में वन रक्षकों के 6 माह के प्रशिक्षण कोर्स (28वां बैच) का शुक्रवार को दीक्षांत समारोह मनाया गया। जिसमें हिमाचल प्रदेश के 7 वन वृत्तों के 47 तथा चंडीगढ़ से 2 प्रशिक्षणार्थी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। छह माह के प्रशिक्षण में चंडीगढ़ के रोहित कुमार सैनी ने प्रथम स्थान हासिल किया। चंबा की आशा कुमारी ने द्वितीय तथा मंडी के नवीन कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में अतिरिक्त प्रधान मुख्य अरण्यपाल (अनुसंधान एवं प्रशिक्षण) एचएस डोगरा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। 49 वनरक्षकों को सफलतापूर्वक छह माह का प्रशिक्षण प्राप्त करने पर प्रमाण पत्र बांटे गए। समारोह में पहल नामक पत्रिका के तृतीय संस्करण का विमोचन भी किया गया। संस्थान की 28वें बैच की कोर्स रिपोर्ट प्रस्तुत की। कालेज के निदेशक आरएस बन्याल ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षुओं की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। वहीं चीफ गेस्ट ने जैव-विविधता पर विशेष जोर देते हुए बताया कि जो देशी जड़ी बूटियां प्रदेश में पाई जाती हैं उनके संरक्षण पर बल दिया जाए। जिससे हमें भविष्य में शुद्ध प्राकृतिक वातावरण उपलब्ध हो सके। इस अवसर पर वन विकास निगम की मंडलीय प्रबंधक सुनीता ठाकुर, सीएल जोशी, अबरीश शर्मा, चंद्रशेखर, पारूल सूद, एमके नेगी, एसके सेन, सावन सिंह सहित अन्य वन अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन