फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   6 बार राष्ट्रीय चैंपियनशिप में खेलीं पर, नहीं मिला प्रोत्साहन

6 बार राष्ट्रीय चैंपियनशिप में खेलीं पर, नहीं मिला प्रोत्साहन

Tue, 06 Mar 2018 10:29 PM IST
Updated Tue, 06 Mar 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
6 बार राष्ट्रीय चैंपियनशिप में खेलीं पर, नहीं मिला प्रोत्साहन
पटड़ीघाट (मंडी)। उपमंडल की पटड़ीघाट पंचायत के तहत हड़सर की भावना शर्मा मोहाली में आगामी 25 मार्च को सातवें राष्ट्रीय नेटबाल मुकाबलों में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगी। इससे पूर्व वह प्रदेश की ओर से 6 बार राष्ट्रीय चैंपियनशिप में खेल चुकी हैं। भावना ने गत वर्ष पटड़ीघाट स्थित वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल धनेड़ से जमा दो की पढ़ाई पूरी की है और घर की आर्थिक स्थिति के कारण वह आगे की पढ़ाई पूरी करने में असमर्थ है। भावना एक निर्धन परिवार से संबंध रखती है और उसकी माता धनेड़ स्कूल में ही मिड-डे-मील कार्यक्रम के तहत खाना बना कर परिवार को पाल रही है। उसके पिता कई वर्ष पूर्व घर छोड़ कर कहीं चले गए हैं। भावना घर की तंगहाली के कारण अपने ननिहाल में रहती है। भावना के पास खंड स्तर से लेकर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर तक के पदकों के ढेर लगे हैं, लेकिन न तो प्रदेश सरकार और न ही किसी अन्य स्वयंसेवी संस्था की ओर से उसको प्रोत्साहन मिला है। भावना ने बताया कि अगर उसे सरकारी नौकरी या खेल हॉस्टल में बिना किसी खर्च के दाखिला मिल जाए तो वह देश और प्रदेश का नाम रोशन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed