फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   प्रभावितों की मांगें शीघ्र पूरा करने की मांग

प्रभावितों की मांगें शीघ्र पूरा करने की मांग

Sat, 16 Dec 2017 10:59 PM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
प्रभावितों की मांगें शीघ्र पूरा करने की मांग
परियोजना अधिकारी राष्ट्रीय उच्च मार्ग को मांगपत्र सौंपते संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मंडी। हिमाचल किसान सभा एवं व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल संयुक्त संघर्ष समिति के अध्यक्ष जोगिंद्र वालिया की अध्यक्षता में ले. कर्नल योगेश चंद्रा परियोजना अधिकारी राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण से मिला। उन्होंने नलखा-डडौर फोरलेन से प्रभावितों की समस्याओं के संबंध में मांग पत्र सौंपा। इसमें मांग की गई कि एक वर्ष पहले 9 दिसंबर 2016 को जिलाधीश मंडी की अध्यक्षता हुई बैठक में लिए गए फैसलों को तुरंत लागू किया जाए। इसमेें एक साल पहले जिस जमीन का अधिग्रहण हो चुका है, उन मकान मालिकों को उसका मुआवजा नहीं मिला है। कुछ मकानों का मूल्यांकन नहीं किया गया है और भूमि अधिग्रहण के बाद सभी किसानों को उनकी बची जमीन की निशानदेही भी नहीं की गई है। सचिव व्यापार मंडल विजय ठाकुर ने कहा कि 29 मीटर के दायरे में करीब 330 मकान मालिकों, दुकानदारों के पुनर्स्थापना, पुनर्वासन का मूल्यांकन अभी तक नहीं किया गया है। जबकि इस बारे में भूमि अधिग्रहण 2013 में सेक्शन 38 में प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि फोरलेन प्रभावितों की सभी लंबित मांगों को शीघ्र पूरा किया जाए नहीं तो अब उग्र आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे। प्राधिकरण ने प्रतिनिधिमंडल को विश्वास दिलाया कि सभी मांगों को उच्च स्तर पर केंद्र, राज्य सरकार और जिला अधिकारियों से पहले ही उठाया जा चुका है और सड़क का कार्य शुरू होने से पहले उपरोक्त मांगों का निपटारा कर दिया जाएगा। मांग पत्र दिए जाने के दौरान संयुक्त संघर्ष समिति हिमाचल किसान सभा एवं व्यापार मंडल के प्रधान जोगिंद्र वालिया, सचिव गुरिया राम नायक, राजू राम, विजय ठाकुर, छबील चंद, उपेंद्र ठाकुर, हेम राज वालिया, विजय अबरोल, रामलाल नायक पूर्व उपप्रधान भौर कासिम अंजुम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed