{"_id":"59416b164f1c1b8a7d8b45d7","slug":"191497459478-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी अस्पताल में पीसीवी वेक्सीन लांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी अस्पताल में पीसीवी वेक्सीन लांच
Updated Wed, 14 Jun 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी। स्वास्थ्य विभाग ने जोनल अस्पताल मंडी में पीसीवी वैक्सीन लांच की। इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्षा चंपा ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनुराधा ने कहा कि डायरिया और निमोनिया पांच साल से कम आयु के छोटे बच्चों की मृत्यु का प्रमुख कारण है। भारत में एक हजार नवजात शिशुओं में से सात की इन बीमारियों के कारण मौत हो जाती है। पीसीवी वैक्सीन न्यूमोकोक्स वायरस से होने वाले निमोनिया एवं अन्य बीमारियों से बचाव का सबसे कारगर तरीका है। उन्होंने कहा कि आज से जिला के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में यह वैक्सीन मुफ्त लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि पीसीवी वैक्सीन के तीन टीके छह सप्ताह 14 सप्ताह और नौ माह में लगाए जाएंगे। केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने पिछले माह इस वैक्सीन का शुभारंभ राष्ट्रीय स्तर पर मंडी के नेरचौक से किया था। कार्यक्रम में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. टीसी मंहत, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जोगिंद्र ठाकुर व अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।