फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   187 FCA cases pending in Mandi Forest circle, 112 removed from portal due to delay in action

Mandi News: मंडी वन वृत्त में एफसीए के 187 मामले लंबित, 112 कार्रवाई में देरी पर पोर्टल से हटे

Fri, 11 Oct 2024 07:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Fri, 11 Oct 2024 07:01 AM IST
विज्ञापन
187 FCA cases pending in Mandi Forest circle, 112 removed from portal due to delay in action
मुख्य अरण्यपाल बोले- एफसीए मामलों के निपटारे के लिए वन विभाग तकनीकी सहयोग देने को तैयार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी । मुख्य अरण्यपाल मंडी अजीत कुमार ठाकुर की अध्यक्षता में वीरवार को मुख्य अरण्यपाल कार्यालय में एफसीए (फॉरेस्ट कंजर्वेशन एक्ट ) मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मंडी वन वृत्त में कुल 187 मामले लंबित हैं, जिनमें से 50 में सैद्धांतिक अनुमति स्टेज-1 मिल चुकी हैं और 112 मामले यूजर एजेंसी की ओर से कार्रवाई न किए जाने के कारण केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के पोर्टल से खुद ही हट गए हैं। डीएफओ स्तर पर केवल 3 मामले लंबित हैं। मुख्य अरण्यपाल ने लंबे समय से लंबित मामलों के निपटारे के लिए विभागीय अधिकारियों को बताया कि विभिन्न स्तरों में लगाई गई टिप्पणियों पर कार्यवाही करें, ताकि मामलों को स्वीकृति मिल सके।

उन्होंने बताया कि परिवेश 1.0 और 2.0 में यदि 90 दिन तक टिप्पणियों का जवाब नहीं देते हैं तो इन मामलों को सॉफ्टवेयर अपने आप ही इन मामलों को हटा देता है। इसलिए विभागों को ध्यान देने की जरूरत है। मुख्य अरण्यपाल ने विभागों से कहा कि यदि उन्हें वन विभाग से कोई तकनीकी सहयोग चाहिए तो विभाग के डीएफओ उनकी हर मदद करेंगे। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे एफसीए से जुड़े सभी मामलों को त्वरित ध्यान दे ताकि शीघ्र अति शीघ्र विकासात्मक कार्यों के लिए भारत सरकार से स्वीकृति प्राप्त हो। बैठक में डीएफओ (जिला मुख्यालय) अंबरीश शर्मा, डीएफओ एसएस कश्यप, डीएफओ मंडी बसु डोगर, जल शक्ति और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed