फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   पधर में उड़े जब-जब जुल्फें तेरी... पर झूम उठा पंडाल

पधर में उड़े जब-जब जुल्फें तेरी... पर झूम उठा पंडाल

Wed, 17 Apr 2019 10:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
पधर में उड़े जब-जब जुल्फें तेरी... पर झूम उठा पंडाल
पधर (मंडी)। जिला स्तरीय किसान मेला पधर की पहली सांस्कृतिक संध्या में स्टार कलाकार कुमार साहिल और पंजाब की रितु शर्मा ने खूब धमाल मचाया। कुमार साहिल ने लड़की आंख मारे..., निकले करंट तेरे यार तों..., अल्लाह वारियां..., दिल दीयां गल्लां... गीत पेश कर दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया। इसके बाद उड़े जब-जब जुल्फें तेरी..., ऐ मेरी जोहर जवी..., आज कल तेरे मेरे प्यार के चर्च..., गीत पेश कर खूब वाहवाही लूटी।
विज्ञापन

इसके बाद स्टार कलाकार रितु शर्मा ने ओ लाल मेरी पत रखियो..., नि आज कोई जोगी आए..., कैसा लगा गोरिये... आदि गीत गाकर दर्शकों को झुमाया।
प्रसिद्ध रेडियो कलाकार सूरज मेहता ने भी अपने गीतों से लोगों का खूब मनोरंजन किया। उन्होंने हुरंग नारायणा म्हारे मालका, देउआ पशाकोटा, एक ता तेरी सुरता प्यारी दूजा जोश जवानी रा, लागी लागी नाटी रे म्हारे पधर बाजारा, रोहड़ू जाणा मेरी आमिये, बोतलां फूटी, तेरे नैना रे इशारे आदि गीत गाए। इसके अलावा कुलदीप कुमार भंगरोटू, श्याम सुंदरनगर, रमेश सुंदरनगर ने भी फिल्मी और पहाड़ी गीत गाकर खूब धमाल मचाया। द्रंग के उभरते युवा कलाकार नितिन शर्मा की आवाज को सुनने के लिए युवाओं में खासा उत्साह दिखा। गंगा म्यूजिकल ग्रुप चंडीगढ़ और जिला सहित स्थानीय लोक कलाकारों ने भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। मेले की सांस्कृतिक संध्या में सैकड़ों ने उपस्थिति दर्ज करवाई।
विज्ञापन

सांस्कृतिक संध्या में द्रंग पंचायत समिति के पूर्व अध्यक्ष चंद्रमणि शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इनका मेला कमेटी अध्यक्ष एवं एसडीएम पधर डॉक्टर विशाल शर्मा ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed