फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   सराज की ऊंची चोटियों में बर्फबारी, निचले क्षेत्रों में तेज बारिश का दौर जारी

सराज की ऊंची चोटियों में बर्फबारी, निचले क्षेत्रों में तेज बारिश का दौर जारी

Thu, 14 Mar 2019 10:10 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 10:10 PM IST
विज्ञापन
सराज की ऊंची चोटियों में बर्फबारी, निचले क्षेत्रों में तेज बारिश का दौर जारी
ऊंची चोटियों में बर्फबारी और निचले
विज्ञापन

इलाकों में बारिश से जनजीवन प्रभावित
शिकारी देवी, कमरूनाग में एक और शैटाधार में आधा फीट तक बर्फबारी
सराजघाटी की कई पंचायतों में बत्ती गुुल, पसरा अंधेरा
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी। मार्च माह में जिला की ऊंची चोटियों में एक बार फिर बर्फबारी शुरू हो गई है। वहीं, निचले क्षेत्रों में तेज बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। इसके चलते पूरा जिला शीतलहर की चपेट में आ गया है। सराज के शिकारी देवी, कमरूनाग में एक और शैटाधार में आधा फीट ताजा बर्फ की परत चढ़ गई है। भारी बारिश के चलते पहले से बदहाल सड़कें और खराब हो गई हैं। ऐसे में सराज में एक बार फिर दुश्वारियां बढ़ गई हैं। हालांकि अभी तक किसी मार्ग के बंद होने की सूचना नहीं है। गौरतलब है कि हाल में हुई बारिश और बर्फबारी से सराज में अभी तक जनजीवन सामान्य नहीं हो पाया था।

कई पंचायतों में बत्ती गुुल, पसरा अंधेरा
सराजघाटी में बर्फबारी और तेज बारिश होने से कई पंचायतों में बिजली की आपूर्ति बाधित चल रही है। नाचन की भी कई पंचायतों में बिजली बाधित होने की सूचना है। इसके चलते ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, सराज के ऊपरी क्षेत्रों मेें पेयजल की समस्या से भी लोगों को गुजरना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पानी और बिजली की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन

मूसलाधार बारिश से फसल को भी हो सकता है नुकसान
किसानों और बागवानो में केहर सिंह, याद राम, योग राज, इंद्र सिंह, पीर सिंह, आलम चंद, हेम सिंह, टेक राम सहित अन्य का कहना है कि अगर इसी तरह से मूसलाधार बारिश होती रही तो इससे फसलें भी प्रभावित हो सकती हैं। वहीं, तेज बारिश से सेब, पलम और खुमानी के पौधों पर भी इसका असर पड़ सकता है और बागवानों को व्यापार में इस बार नुकसान भी हो सकता है। उधर, मौसम विभाग की मानें तो 15 मार्च तक बारिश की चेतावनी दी गई है। उधर, थुुुनाग के एसडीएम सुरेंद्र मोहन का कहना कि बारिश और बर्फबारी से निपटने के लिए संबधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न उठानी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


पड्डल के अस्थायी बाजार में भी प्रभावित हुआ कारोबार
शिवरात्रि के समापन के बाद वीरवार को हुई मूसलाधार बारिश से पड्डल मैदान में व्यापारियों के कारोबार पर भी असर पड़ा है। इसके चलते एक बार फिर उनके चहरों पर मायूसी छा गई है। हालांकि दोपहर तक मौसम अनुकूल था और मैदान में लोगों की काफी भीड़ भी उमड़ी हुई थी। दोपहर बाद तेज बारिश होने से उनका कारोबार ठप हो गया है। इसके साथ ही मैदान में बारिश से जगह-जगह पर पानी जमा हो गया है। इससे लोगों की दिक्कतें भी बढ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed