फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   इस बार 15713 नए मतदाता लोकसभा चुनाव में पहली बार करेंगे मतदान

इस बार 15713 नए मतदाता लोकसभा चुनाव में पहली बार करेंगे मतदान

Mon, 11 Mar 2019 10:38 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
इस बार 15713 नए मतदाता लोकसभा चुनाव में पहली बार करेंगे मतदान
15,713 नए मतदाता लोकसभा
विज्ञापन

चुनाव में पहली बार करेंगे मतदान
केंद्र की सरकार बनाने में निभाएंगे अहम भूमिका
त्रिपुरारी सांख्यान
मंडी। जिले में इस बार 15,713 नए मतदाता लोकसभा चुनावों में मतदान करेंगे। इसमें 2000 और इसके बाद 18 साल की आयु पूरी करने वाले यह युवा पहली बार इन चुनावों में मतदान करेंगे और केंद्र में सरकार बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे।

निर्वाचन विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 2018 से जनवरी 2019 तक जिला में 15,713 युवा मतदाता सूची में शामिल किए गए हैं। यह आंकड़ा अप्रैल तक और भी बढ़ सकता है। चुनाव आयोग ने चुनाव की तारीख 19 मई निर्धारित कर दी है, लेकिन नए मतदाताओं का मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने का कार्य 19 अप्रैल तक चलता रहेगा। इस दौरान और भी कई नए मतदाता सूची में दर्ज हो जाएंगे। निर्वाचन आयोग की ओर से सभी क्षेत्रों में युवाओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने के लिए जागरूक करने का कार्य जोरों पर है। इसके चलते युवा मतदाता बनने के लिए उत्साहित भी दिखे रहे हैं। मतदाताओं में युवाओं की संख्या अधिक होने के चलते इन चुनावों में युवा सोच का अधिक प्रभाव देखने को मिल सकता है। उधर, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने कहा कि इस बार 15713 युवा लोकसभा चुनावों में पहली बार मतदान करेंगे। उन्होंने जिला के सभी 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं से मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने की भी अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed