{"_id":"5bfed572bdec2241950dc399","slug":"181543427442-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुराग ठाकुर ने किया क्रिकेट अकादमी का शुभारंभम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुराग ठाकुर ने किया क्रिकेट अकादमी का शुभारंभम
Updated Wed, 28 Nov 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
अनुराग ठाकुर ने किया क्रिकेट अकादमी का शुभारंभ
मंडी। इंड्स ग्लोबल स्कूल को हिमाचल क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से दी गई क्रिकेट अकादमी का उद्घाटन हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर ने किया। अपने संबोधन में सांसद ने कहा कि युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस अकादमी में खिलाड़ियों में छिपी प्रतिभा को निखारने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें स्वस्थ जीवन शैली अपनाने की सलाह दी। उन्होंने बच्चों के साथ अपने विचार साझा करते हुए उन्हें मधुमेह, मोटापा और हृदय रोग से बचने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि खेल के क्षेत्र में वे विद्यालय को हमेशा समर्थन प्रदान करेंगे। प्रधानाचार्य मदन लाल ने कहा कि यह स्कूल के लिए बहुत गर्व की बात है। विद्यालय की प्रबंधन समिति की ओर से बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए हमेशा से ही प्रयास किए जाते रहे हैं। भविष्य में भी ये प्रयास किए जाते रहेंगे। मिशन 70 के तहत जिला मंडी में इंडस ग्लोबल स्कूल पहला स्कूल है। जिसे हिमाचल क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से क्रिकेट अकादमी दी गई है। क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से कोच की नियुक्ति भी स्कूल में कर दी गई है।