{"_id":"5ad9ec8f4f1c1bb56a8b525f","slug":"181524231311-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरोआ में बीपीएल में चयन पर उठे सवाल, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरोआ में बीपीएल में चयन पर उठे सवाल, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Updated Fri, 20 Apr 2018 07:05 PM IST
विज्ञापन
सरोआ में बीपीएल चयन पर सवाल
ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
लोगों ने सर्वे को भी ठहराया गलत
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी। ग्राम पंचायत सरोआ में बीपीएल चयन पर स्थानीय ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि नियमों को ताक पर रखकर पंचायत में बीपीएल परिवारों का चयन किया गया है। ग्रामीणों ने इस सिलसिले में एसडीएम गोहर को ज्ञापन सौंप कर उचित कार्रवाई करने की मांग उठाई है।
स्थानीय सुंदर सिंह, नोखू राम, कमला राम, चित्र सिंह, विद्या देवी, भंती देवी, टेक सिंह, ठाकरू और अमर सिंह ने कहा कि बीपीएल में पात्र और अपात्र परिवारों का चयन गलत मानकों के आधार पर हुआ है। गत दिनों ग्राम सभा की बैठक में हुए चयन पर लोगों ने आपत्ति जाहिर की है। लोगों का कहना है कि बैठक भारी वर्षा के कारण आनन-फानन में पूरी हुई। काफी लोग पहले ही अपने घर जा चुके थे। इसके अतिरिक्त जो लोग किसी कारणवश नहीं आए थे, तो उन्हें भी यह उम्मीद थी कि उन्हें आईआरडीपी में डाला जाएगा। लेकिन, इसके विपरीत जिन लोगों के पास पक्के मकान, चार पहिया वाहन और सरकारी नौकरी में लगे हैं, उन्हें बीपीएल और आईआरडीपी में लिया गया है। लोगों का कहना है कि इसके अतिरिक्त सर्वे भी नाममात्र के हुए हैं। उन्होंने पंचायत पदाधिकारियों और संबंधित बीडीओ कार्यालय के अधिकारियों से मांग की है कि बीपीएल में पात्र और अपात्र परिवारों का चयन दोबारा किया जाए इसके अतिरिक्त जो परिवार अपात्र हैं, उन्हें बीपीएल सूची से हटाया जाए।